बीजापुर . बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में पदस्थ जवान पप्पू यादव ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान एक दिन पहले ही में छुट्टी से लौटा था, लौटते ही अगली सुबह खुदकुशी की वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज से कैंप में मचा हड़कंप, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक जवान बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही है जांच। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जवानों से पूछताछ की जा रही । crpf jawan died
सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत










