24 घंटों में कोरोना से पांच मौत, चार हजार एक्टिव केस

Covid 19 Cases In India

नई दिल्‍ली। भारत में कोविड-19 के मामलों में हर दिन उछाल देखा गया है। सक्रिय मामलों की संख्या 4,026 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, केरल में सबसे ज्यादा 1,446 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (494), गुजरात (397) और दिल्ली (393) का स्थान है। पिछले 24 घंटों में देश में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक, जबकि महाराष्ट्र में दो मौतें हुई हैं।

इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से 38 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 31 मौतें पिछले चार दिनों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10 मौतें हुई हैं। दिल्ली में भी कोविड के बढ़ते मामलों के बीच एक 22 वर्षीय युवती की सोमवार को मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, लेकिन अधिकांश मरीजों में लक्षण हल्के हैं और वे घर पर ही उपचार ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में चिंता की कोई बड़ी वजह नहीं है, और स्थिति नियंत्रण में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now