देश में कोरोना संक्रमित की संख्‍या हजार पार, अब तक सात मौतें, केरल में सबसे अधिक 430 केस

May 26, 2025 8:41 PM
Corona Alert

नई दिल्‍ली। देश में कोविड-19 से संक्रिमितों की संख्‍या एक हजार के पार हो गई है। बीते सात दिनों में सात मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल 1,009 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 752 नए मामले हाल ही में सामने आए हैं। केरल में सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83 और कर्नाटक में 47 मामले हैं।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर 26 मई को उपलब्‍ध आंकड़े

 इस दौरान 305 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। चिंता की बात यह है कि बीते सात दिनों में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा सात दर्ज किया गया है। मरने वालों महाराष्ट्र के चार, केरल के दो और कर्नाटक का एक शख्स शामिल है। नए मामलों की बात करें तो बीते एक हफ्ते में (19 मई के बाद) सबसे ज्यादा 335 मामले केरल, 153 महाराष्ट्र, 99 दिल्ली, 76 गुजरात और 34 कर्नाटक में आए हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार हाल ही में ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में एक 21 वर्षीय मरीज की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई, जो मुम्ब्रा का निवासी था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर मामले हल्के हैं और मरीज घर पर ही उपचार ले रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now