छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र जारी, राशन कार्ड मामले में बीजेपी विधायक ने पूछे सरकार से सवाल

CG Vidhansabha

CG VIDHANSABHA WINTER SESSION 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में कई मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड बदलने के मामले में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एपीएल कार्ड डिलीट करके बीपीएल कार्ड बनाए गए और इस पर FIR भी दर्ज हुई है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच में सिर्फ 19 कार्डों में गड़बड़ी मिली, जिनमें से 4 मामलों में कार्रवाई हुई और बाकी जांच चल रही है। इस पर अन्य भाजपा विधायकों ने भी जांच की मांग की।

सदन में सड़क मरम्मत का मुद्दा भी गर्माया। कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने राजनांदगांव और खैरागढ़ जिलों की खराब सड़कों पर काम न होने का आरोप लगाया। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने जवाब दिया कि 48 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुके हैं, कुछ पर काम पूरा हो गया है और बाकी जल्द शुरू होगा। विधायक ने जमीनी हकीकत अलग होने का दावा किया, जिस पर स्पीकर ने मंत्री की जानकारी को आधिकारिक मानते हुए बहस आगे बढ़ाई। इसी तरह जैतूसाव मठ की जमीन बिक्री के मामले में भी मंत्री ने FIR दर्ज करने की बात कही।

जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक और सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के निर्माण में देरी पर सवाल उठाया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जनवरी 2026 से काम शुरू हो जाएगा। मंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि दोनों प्रोजेक्ट जल्द पूरा होंगे। सत्र में इन मुद्दों से जनता की समस्याओं को उजागर करने की कोशिश हुई, लेकिन कई मामलों में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories