शीत कालीन सत्र के पहले दिन पुराने विधानसभा भवन में ‘विदाई सत्र’, फिर बाकी 6 दिन नए भवन में चलेगा पूरा सत्र

CG Vidhan Sabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में शीतकालीन सत्र से ही सदन का संचालन शुरू हो जाएगा। दोनों भवनों में यह शीतकालीन सत्र होगा। इसके बाद बजट सत्र से पूरी तरह नए भवन में सदन का संचालन होगा।

शीतकालीन सत्र अगले महीने करीब सात दिनों का होगा। पुराने भवन में पहले दिन ‘विदाई सत्र’ होगी।

नवा रायपुर में महानदी भवन और इंद्रावती भवन के पास 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया था।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि शीतकालीन सत्र का पहला दिन पुराने विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसे ‘विदाई सत्र’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद सदन की शेष सभी कार्यवाही नया रायपुर के नए विधानसभा परिसर में संपन्न होगी।

अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास का एक ऐतिहासिक अध्याय होगा, क्योंकि पहली बार सत्र नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

नया विधानसभा भवन अत्याधुनिक तकनीक, डिजिटल संसाधनों और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी स्थापत्य शैली का अद्भुत संगम है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर में संभव, राज्योत्सव में नए भवन का लोकार्पण

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories