रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार (CG Govt) ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 19 वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और नगर निगम आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, रिमिजियुस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2019 बैच के आईएएस गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत महासमुंद के सीईओ से तबादला कर अस्थायी रूप से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में पदस्थ किया गया है।
देखें सूची:












