रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन (CG Congress) ने प्रदेश विधानसभा में नई टीम उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने बस्तर के कद्दावर नेता और विधायक लखेश्वर बघेल को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि दलेश्वर साहू को चीफ व्हिप और दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
बस्तर से आने वाले लखेश्वर बघेल की नियुक्ति को आदिवासी वोट बैंक और बस्तर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दलेश्वर साहू भी लंबे समय से राजनीति में हैं।
महत्त्वपूर्ण है कि कल से विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस तमाम मुद्दों को लेक्स और अधिक आक्रामक तरीके से विष्णु देव साय सरकार को घेरने की तैयारी में है। सोमवार शाम 4 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिनमें विधानसभा में तैयारियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।










