CBI ने उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस, PNB से 1085 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Anil Ambani

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

CBI ने धोखाधड़ी के लिए आईपीसी की धारा 420 और आपराधिक षड्यंत्र की धारा 120B के तहत केस दर्ज किया है।

CBI के अनुसार, PNB के मैनेजर संतोष कृष्णा अन्नावरापु की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी और उनसे जुड़ी कंपनियों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की।

PNB का आरोप है कि इस दौरान बैंक से लिए गए करीब 1,085 करोड़ रुपये के लोन का दुरुपयोग किया गया और रकम को अन्य अघोषित स्थानों पर डायवर्ट कर दिया गया।

CBI अब इस मामले में लोन स्वीकृति प्रक्रिया, फंड के इस्तेमाल और कथित फंड डायवर्जन की जांच करेगी। एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि इस कथित धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

यह मामला सामने आने के बाद कारोबारी और बैंकिंग क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now