चीफ जस्टिस गवई ने योगी को बताया पावरफुल, योगी ने कहा सरकारी कामों में स्टे न देना सराहनीय

BR Gavai and yogi Adityanath

नेशनल ब्यूरो/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने शनिवार को इलाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पावरफुल मुख्यमंत्री बताया। गवई इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चैंबर्स का उद्घाटन करने आए थे। उनकी सीजेआई बनने के बाद यह इलाहाबाद की पहली यात्रा थी।

अपने भाषण में सीजेआई ने कहा कि अभी-अभी मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने बताया कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं। इलाहाबाद की भूमि पावरफुल लोगों की है। योगी जी तो पावरफुल हैं ही।

चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि इस देश के आखिरी नागरिक तक पहुंचना हमारा मौलिक कर्तव्य है। जब तक बार और बेंच साथ में काम नहीं करते, तब तक हम न्याय के रथ को आगे नहीं बढ़ा सकते।

कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। योगी ने कहा- महाकुंभ के सफल समापन में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी भूमिका रही। अगर कोर्ट कुंभ के पहले किसी भी काम में स्टे कर देता तो यह सफलतापूर्वक संपन्न न हो पाता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now