मनोज झा बिहार चुनाव में क्यों नजर नहीं आ रहे?

October 23, 2025 11:51 AM

नई दिल्ली। राजद के थिंक टैंक कहे जाने वाले राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा पिछले दो महीने से नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सबसे आगे खड़े होकर राजद का प्रचार किया था। राज्यसभा में वो राजद के प्रमुख चेहरे रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में द लेंस को जानकारी मिली है कि मनोज झा के पिताजी का स्वास्थ्य बेहद खराब है।

मनोज एडवांस स्टेज के कैंसर से पीड़ित अपने पिता का एम्स में इलाज करा रहे हैं। पिछले दो महीने से वो उसी में लगे हैं। जानकारी यह भी मिली है कि चुनाव को आसन्न देख मनोज झा को बिहार में रहने के लिए पिता की ओर से आदेश मिला था लेकिन राजद के शीर्ष नेता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें डटकर पिता का इलाज कराने को कहा।

मनोज झा ने भी एम्स में पिता की तिमारदारी करते हुए पार्टी के लिए हर संभव काम कर रहे हैं। जानकारी यह भी मिली है कि दीपावली को देर रात मनोज झा पटना पहुंचे है। वहां से दो तीन दिनों में वापस दिल्ली अपने पिता के पास लौटेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now