BCCI के नए अध्यक्ष चुने गए पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला फिर से उपाध्यक्ष

BCCI new president

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने नए अध्यक्ष के रूप में दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को चुना है। यह घोषणा 28 सितंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में की गई। मिथुन ने हाल ही में इस पद के लिए आवेदन किया था और उम्मीदों के अनुरूप उन्हें पूर्व अध्यक्ष रॉजर बिन्नी की जगह चुना गया।

BCCI की नई कार्यकारिणी में राजीव शुक्ला को फिर से उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया को सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। प्रभतेज सिंह भाटिया ने संयुक्त सचिव का पद संभाला, जो पहले कोषाध्यक्ष थे, जबकि ए रघुराम भट को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया।

पत्रकारों से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, “BCCI अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। मिथुन मन्हास को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है।”

रॉजर बिन्नी के अगस्त में पद छोड़ने के बाद से राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। मिथुन मन्हास पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला, फिर भी BCCI के शीर्ष पद तक पहुंचे।

मिथुन मन्हास के बारे में जारिए

जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले मिथुन ने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला और उसकी कप्तानी भी की। उन्होंने 1997-98 से 2016-17 तक 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 9714 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ रणजी सीजन 2007-08 रहा, जब दिल्ली ने खिताब जीता। उस सीजन में उन्होंने 921 रन बनाए।

लिस्ट ए क्रिकेट में मन्हास ने 130 मैचों में 4126 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 26 अर्धशतक हैं। ऑफ-स्पिन गेंदबाजी में भी उन्होंने 75 विकेट लिए, जिसमें 40 प्रथम श्रेणी विकेट शामिल हैं। इसके अलावा, वह विकेटकीपिंग में भी निपुण थे।

मिथुन ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। 2008 से 2014 तक 55 आईपीएल मैचों में उन्होंने 514 रन बनाए। उनका घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ही आईपीएल में उनके चयन का आधार बना।

यह भी देखें : बिहार में चंपारण से शुरू हुई दुर्गा पूजा कैसे बनी परंपराओं और संस्कृति की अनोखी मिसाल?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now