जेल से रिहा होते ही आजम खान पुनः गिरफ्तार

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan)को ईडी की टीम ने रामपुर जेल के बाहर गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची थी। जांच एजेंसी की करीब तीन गाड़ियां रामपुर जेल के बाहर खड़ी हुई थीं।

जेल से रिहा होकर निकले आजम खान ने कस्टडी में जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, “अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है?”


उन्होंने आगे कहा, “हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। क्या यही हमारा गुनाह है?”

समर्थकों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

जेल के बाहर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आजम खान रामपुर जेल से बाहर आते हैं और तभी उन्हें ईडी कस्टडी में ले लिया जाता है। गाड़ी में बैठने से पहले वे मौके पर मौजूद समर्थकों की ओर हाथ हिलाते हुए नजर आए और आसमान की तरफ अल्लाह की ओर इशारा करते देखे गए। इसके बाद उन्हें गाड़ी में बिठाकर ईडी की टीम ले गई। इस दौरान आसपास भारी पुलिस बल और सुरक्षा बल नजर आया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी थी राहत

आजम खान को ईडी ने जेल के बाहर एक दर्ज मामले में अरेस्ट किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को राहत दी थी।

कोर्ट ने इससे पहले उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत देने की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now