अबूझमाड़ में फिर मुठभेड़, 6 नक्सली मारे गए

July 19, 2025 12:59 AM
Anti Naxal Operation

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के घोर नक्सली क्षेत्र अबूझमाड़ में एक बार फिर फोर्स को सफलता मिली है। अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 6 माओवादी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47, SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। इलाके में माओवादियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ वाली जगह से हथियारों के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

इस ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर इस मुठभेड़ की जानकारी दी। सीएम ने पोस्ट कर 6  नक्सलियों के मारे जाने की खबर दी। वहीं, जवानों को बधाई दी।

पढ़िए सीएम का पोस्ट…

बता दें कि लगातार बस्तर में बारिश के दिनों में भी एंटी नक्सल ऑपरेशन फोर्स चला रही है। अबूझमाड़ वही इलाका है, जहां 22 मई को नक्सलियों के शीर्ष नेता बसवराजू को फोर्स ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now