ब्रेकिंग : अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर रेड

Anil Ambani

लेंस डेस्क। CBI ने आज यानी 23 अगस्त को अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की है। जिसके तहत रिलायंस कम्युनिकेशंस की जांच की जा रही है। ये रेड मुंबई में RCOM और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर की जारी है। बता दें 13 जून 2025 को SBI ने अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया था। इसके अलावा अनिल अंबानी पर CBI ने FIR भी दर्ज की गई है। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रेड यस बैंक से लिए 3000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में की गई है। इससे पहले 23 जुलाई को भी ED ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी।
ANIL AMBANI RAID

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now