‘कहां से लड़ोगे चुनाव…’, वीडियो कॉल पर अखिलेश यादव और तेज प्रताप के बीच सियासी चर्चा वायरल

June 26, 2025 11:55 PM
Akhilesh Yadav Tej Pratap Video Call

द लेंस डेस्‍क। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान अखिलेश ने तेज प्रताप से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया, जिसका जवाब तेज प्रताप ने भी दिया।

तेज प्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्होंने अखिलेश यादव के साथ लंबी बातचीत की, जिसमें बिहार के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अखिलेश उनके दिल के बहुत करीब हैं और उनका अचानक आया कॉल उन्हें यह एहसास दिलाता है कि वे अपनी राजनीतिक लड़ाई में अकेले नहीं हैं।

किसने की थी कॉल?

अखिलेश यादव और तेज प्रताप की इस वीडियो कॉल को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले तेज प्रताप ने दावा किया था कि अखिलेश ने उन्हें कॉल किया था। हालांकि, लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने स्पष्ट किया कि कॉल तेज प्रताप की ओर से आई थी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह बात इतनी गंभीर हो जाएगी।

अखिलेश ने बताया कि तेज प्रताप ने दो बार कॉल किया था, जिससे उन्हें लगा कि शायद कोई जरूरी बात हो। इसलिए, उन्होंने कॉल वापस की, जो वीडियो कॉल थी। अखिलेश ने कहा कि वीडियो कॉल काटना असभ्य लगता, इसलिए बातचीत में उन्होंने बिहार के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए तेज प्रताप से पूछा कि क्या वे चुनाव लड़ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now