एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला पत्र, न्यूयॉर्क के रास्‍ते से वापस मुंबई लौटा विमान

March 10, 2025 1:17 PM

  • विमान में 322 लोग सवार थे, जिनमें 19 चालक दल के सदस्य भी शामिल थे

नई दिल्‍ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों के चलते विमान को तुरंत मुंबई वापस मोड़ दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उड़ान AI119  में बम होने की सूचना मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया। विमान में 322 लोग सवार थे, जिनमें 19 चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक विमान के टॉयलेट में एक पत्र मिला था, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

एयर इंडिया ने क्‍या कहा

घटना की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया ने कहा, “आज, 10 मार्च 2025 को, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही AI119 फ्लाइट में संभावित सुरक्षा खतरा पाया गया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विमान को मुंबई वापस लाया गया।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now