एयर इंडिया की दो उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग, एक ड्रीमलाइनर

June 17, 2025 12:07 PM

नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली। पिछले 48 घंटे के दौरान देश के अलग अलग एयरपोर्ट पर दो जहाजों को इमरजेंसी लैंडिंग ( AIR INDIA ) करनी पड़ी है जिनमें एक ड्रीमलाइनर है। नहीं भूलना चाहिए कि अहमदाबाद की घटना के बाद एयर इंडिया खास तौर से सावधानी बरत रही है। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा।फ्लाइट नंबर AI180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। कोलकाता एयरपोर्ट में एयर इंडिया ने लेंस से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है

इंजन में आई खराबी
इसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे कैप्टन ने यात्रियों को अपने प्रसारण में कहा कि वे प्लेन से नीचे उतर जाएं। कप्तान का कहना था कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है।

सोमवार को दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिंग
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे एयर इंडिया के विमान में हुए हादसे के बाद रविवार शाम को 168 यात्रियों को लेकर जा रहे एयरलाइन के एक घरेलू विमान में दिल्ली से वडोदरा के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी समस्या आ गई। इसे दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।


फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, एआई 819, ए321 नियो, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के टर्मिनल 3 से निर्धारित प्रस्थान समय 6:25 बजे के बजाय 6:51 बजे विलंबित प्रस्थान पर था।
“विमान ने आईजीआई से उड़ान भरी थी, तभी विमान के हवा में उड़ने के कुछ ही मिनटों बाद कैप्टन को लैंडिंग गियर में समस्या का संदेह हुआ। अत्यधिक सावधानी बरतते हुए उन्होंने वापस लौटने का निर्णय लिया।” विमान शाम 7:20 बजे आईजीआई वापस लौटा। सूत्र ने बताया, “वापस आते ही कई सुरक्षा जांच की गईं। सब कुछ ठीक पाया गया।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now