एयर इंडिया के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, अब तक 270 शव मिले, अब हर उड़ान से पहले बोइंग 787 की होगी जांच

June 14, 2025 2:26 PM
Flight

लेंस डेस्क। गुरूवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में 241 पैसेंजर, क्रू मेंबर और पायलट समेत अब तक 270 लोगों के शव बरामद किये गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। पीएम ने विमान हादसे में जिंदा बचे एक यात्री से बातचीत भी की है। वहीं, अब ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है। इससे हादसे का असल कारण पता चल पाएगा। इसके अलावा DGCA (नागरिक उड्‌डयन महानिदेशालय) ने यह फैसला किया है कि हर उड़ान से पहले बोइंग 787 की जांच होगी। फ्यूल सिस्टम, इंजन कंट्रोल और टेक ऑफ के सिस्टम की जांच होगी।

घटनास्थल पर SDRF बचाव कार्य में लगी हुई है। घटना स्थल में और भी कटे अंग मिले हैं। सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके शवों को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Flight

प्लेन क्रैश में यात्रियों का शरीर जल चुका है। इसके लिए मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं। साथ ही आज सुबह से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई अंग मिले हैं। जिनको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्लेन क्रैश साइट पर NSG की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग लेकर घटना स्थल पर पहुंची है। इसके जरिए मलबे में दबे किसी और जीवित व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट वापस लौटे, जहां उन्होंने विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी से मुलाकात की। पीएम के साथ गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं : भारत के बड़े विमान हादसों पर एक नजर

पीएम मोदी ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और दिल दहला देने वाली मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, उसे आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल हुए एयर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इसे भी पढ़ें : अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व सीएम रुपाणी सहित 241 की मौत, AAIB ने शुरू की जांच

दरअसल, गुरूवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। बर्ड हिट की वजह से विमान क्रैश हुआ। विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से एक यात्री जिंदा बच गए। बाकी सभी यात्रियों, क्रू मेंबर और दोनों पायलट की मौत हो गई है। इसके अलावा जिस इलाके में विमान क्रैश हुआ, वहां के लोगों को मिलाकर इस हादसे में दर्जनभर अन्य लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अहमदाबाद कमिश्नर ने विमान में सवार सभी लोगों की मौत की बात कही थी। दूसरी तरफ इस विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की टीम बनाई गई, जिसने औपचारिक तौर पर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now