डोेंगरगढ़ दर्शन करने पैदल जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत

September 24, 2025 4:36 PM
Accident

सोमनी क्षेत्र के मनकी की घटना, मृतका भिलाई की निवासी थी

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भिलाई निवासी 20 वर्षीय युवती मनीषा साहू की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतिका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई की रहने वाली थी। हादसे के बाद उसका शव उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल लाया गया। सोमनी पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे ग्राम मनकी के पास हुई। मनीषा भिलाई से मोहल्ले और आसपास के लोगों के साथ पैदल डोंगरगढ़ यात्रा पर निकली थी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जत्था जैसे ही मनकी गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार वाहन चला रहे चालक ने मनीषा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय सड़क पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा पर थे और सभी मां बम्लेश्वरी के जयकारे लगाते हुए डोंगरगढ़ की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच तेज गति से आया वाहन नियंत्रण खो बैठा और मनीषा इसकी चपेट में आ गई।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग प्रशासन से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवर यात्रा के दौरान बस-ट्रक में भीषण टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now