सीएम के गृह जिले में पहाड़ी कोरवा युवती से गैंगरेप के बाद सिर कुचलकर हत्या की कोशिश

October 25, 2025 5:16 AM
GANG RAPE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले  जशपुर में एक आदिवासी युवती से गैंग रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती पहाड़ी कोरवा आदिवासी समाज से है। बगीचा इलाके में जंगल में बदमाशों ने पहले युवती से सामुहिक दुष्कर्म किया। फिर पत्थर से कुचलकर मारने की कोशिश की।

बाद में जब युवती बच कर किसी तरह अपने घर पहुंची तो बदमाशों ने इलाज के नाम पर उसे अस्पताल ले जाकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। युवती ने अपने परिजनों को बताया तो फिर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अब भी फरार है।

घटना की जिले के बगीचा थाना में एफआईआर की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बगीचा इलाके में तीन बदमाशों ने झाड़-फूंक के बहाने अपने पास बुलाया। फिर नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश किया और जंगल ले गए और वहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पहले युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया फिर जंगल में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को सर कुचलकर मारने की कोशिश की, ताकि उसकी पहचान न हो सके। लेकिन किसी तरह युवती बचने में कामयाब रही और अपने घर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक युवती के घर पहुंचने पर बदमाशों ने अपनी ही गाड़ी में बैठाकर उसे बगीचा अस्पताल ले गए।

अस्पताल में युवती ने जब परिजनों को घटना के बारे में बताया तो युवती के पिता ने तीनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर लिखाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि पुलिस रिपोर्ट करने का अंजाम बुरा होगा।

यह भी पढ़ें: खंडवा में आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप, बर्बरता की हदें पार, गुप्तांग से बाहर निकल आया आंत

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now