कोलकाता। एयर इंडिया की कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट में विमान हाईजैक (Hijack)करने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के उड़ान भरने से पहले उसके टॉयलेट (लैवेटरी) में एक संदिग्ध नोट मिला, जिसमें विमान को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी। नोट में साफ तौर पर लिखा था, ‘हम 11:10 बजे विमान हाईजैक करेंगे।’ इस धमकी के सामने आने के बाद विमान में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई।
उड़ान से पहले मिला धमकी भरा नोट
मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट के विमान के लैवेटरी में यह नोट मिला। नोट में एक निश्चित समय का उल्लेख करते हुए विमान को हाईजैक करने की बात कही गई थी। इस संदेश के सामने आते ही विमान में मौजूद यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच चिंता बढ़ गई।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
विमान में इस तरह की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया गया। एयरलाइन और संबंधित सुरक्षा अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करना इस दौरान प्राथमिकता रही।
धमकी के पीछे कौन, जांच का विषय
फिलहाल इस धमकी भरे नोट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह नोट किसने लिखा और इसके पीछे किसी की शरारत थी या कोई गंभीर साजिश, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।






