कौन है टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद वायरल आईपीएस


नई दिल्ली। लारेंस बिश्नोई का साहब कहने वाले AGMUT कैडर के आईपीएस अभिषेक धनिया की कहानी तिलिस्मों से भरी है।टाइगर श्रॉफ पर हमले के बादआप सब जो वायरल वीडियो देख रहे हैं वो 2025 का है जब वो ईस्ट दिल्ली में डीसीपी थे। उस वक्त एक बड़े गिरोह को पकड़े जाने के बाद उन्होंने यह जुमला कहा था।

लेकिन असली खेल 2026 अगस्त में यानि ठीक एक साल बाद हुआ। पांच साल के लिए अभिषेक का सेंट्रल डेपुटेशन, विदेश में प्रतिनियुक्ति पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दी गई जो सबसे बड़े बात हुई वो यह कि बतौर डीआईजी उनकी आईटीबीपी में हुई नियुक्ति रद्द कर दी गई। अभी फिलहाल वो अरुणाचल में हैं।

अभिषेक के तमाम किस्से चर्चा में रहे हैं। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा ने जुलाई 2025 में एक वीडियो शेयर किया था जिनमें इस अधिकारी पर मालदा के एक मजदूर परिवार के साथ दिल्ली में बर्बर रवैया अपनाने का आरोप लगा था।

गोवा में जब यह बतौर एसपी तैनात थे तब भी मानवाधिकार आयोग ने उनके खिलाफ डीजीपी को पत्र लिखकर जांच बैठवा दी थी। एक व्यक्ति ने इन पर मानसिक तौर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

जो वीडियो वायरल हो रहा है यह मामला अगस्त 2025 का है, जब दिल्ली पुलिस के ईस्ट जिले के डीसीपी आईपीएस अभिषेक धानिया एक ज्वेलरी शोरूम से ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या इस उगाही के पीछे किसी बड़े गैंगस्टर का हाथ है, तो जवाब देते हुए डीसीपी अभिषेक धानिया की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया “कॉल या मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई साहब का नाम लिया गया था। ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब’ वाले वीडियो पर बवाल, अभिजीत दीपके ने उठाये सवाल

दिल्ली पुलिस के डीसीपी अभिषेक धानिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डीसीपी लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहकर संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने तीखा हमला बोला है।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब गैंगस्टरों के लिए दिल्ली पुलिस के मन में जो सम्मान है, काश वे यही शिष्टाचार उन छात्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति भी 10% दिखा पाते, जो बस विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।’ दीपके ने पुलिस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है।

डीसीपी अभिषेक धानिया ने इस बात को जीभ की फिसलन बताया है। उन्होंने सफाई दी कि हाल ही में अपने पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ओमबीर बिश्नोई से मुलाकात हुई थी। उसी नाम के कारण दिमाग में भ्रम हो गया और गलती से लॉरेंस बिश्नोई को साहब कह दिया।

यह विवाद उस समय सामने आया है जब दिल्ली में एक ज्वेलर पर फायरिंग के मामले में पंजाब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now