मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार इनमें से दो ने फायरिंग की थी। गिरफ्तार तीनों में से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। आरोपियों को एक ट्रेन से पकड़ा गया।
ऋतिक (22 वर्ष): बिहार के बेगूसराय का रहने वाला। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता था और रैपिडो बाइक चलाता था।
रेहान(18 वर्ष): हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला।
नाबालिग (17 वर्ष): हरियाणा के सोनीपत जिले का।
मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान और गुजरात में छापेमारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। यह बाइक अब बरामद हो गई है।
टाइगर श्रॉफ पर गोली नहीं लगी। हालांकि उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से हल्की चोट आई है। उनके ड्राइवर भी घायल हुए थे। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग का दावा है कि सलमान खान के साथ काम करने के कारण टाइगर को निशाना बनाया गया।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि इस हमले में बिश्नोई गिरोह का हाथ है। शिवसेना नेता संजय निरुपम और संजय राउत ने भी घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पिछले चार साल में सलमान खान समेत करीब 8 सेलिब्रिटीज पर ऐसे हमले हो चुके हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई है। आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।







