महादेव बेटिंग ऐप केस में शेफाली बग्गा का बड़ा कदम, लौटाई रकम

दिल्ली: महादेव बेटिंग ऐप (Mahadev Betting App) मामले में बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, शेफाली बग्गा ने इस मामले से जुड़ी रकम वापस कर दी है। उनके इस कदम के बाद मामले को लेकर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।

महादेव बेटिंग ऐप मामला पिछले कुछ समय से जांच एजेंसियों की जांच और कानूनी कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहा है। इस मामले में मनोरंजन जगत से जुड़े कुछ नामों का जिक्र भी सामने आया है। शेफाली बग्गा का रकम लौटाने का कदम इसी सिलसिले में अहम माना जा रहा है।

शेफाली बग्गा ने ईडी को 1.20 करोड़ रुपये स्वेच्छा से सौंपे हैं। ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि उन्हें महादेव बेटिंग ऐप सिंडिकेट के प्रचार के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये मिले थे।

दिल्ली स्थित उनके आवास की तलाशी के दौरान 30 लाख रुपये नकद जब्त किए जाने की बात भी सामने आई है। शेफाली ने कथित तौर पर जांच एजेंसी को बताया कि उन्हें ऐप के अवैध संचालन की जानकारी नहीं थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now