रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 125 राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों का तबादला किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक बड़ी संख्या में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। कई अधिकारियों को अपर कलेक्टर के पद पर ही नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को विकास प्राधिकरण, प्रशासन अकादमी और अन्य विभागों में पदस्थ किया गया है।
कई जिलों के अपर कलेक्टर बदले
तबादला सूची में रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सुकमा, बालोद, सक्ती, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, मुंगेली, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा और गरियाबंद समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
देखें सूची
















