राजधानी में अविनाश ग्रुप के दफ्तर पर स्टेट GST की रेड, 8 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे; GST चोरी के आरोपों पर पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अविनाश ग्रुप के मारुति बिजनेस पार्क स्थित दफ्तर में स्टेट GST की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक GST विभाग के 8 से ज्यादा अधिकारी तीन गाड़ियों में अविनाश ग्रुप के कार्यालय पहुंचे हैं और दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्टेट GST की टीम करीब शाम 5 बजे से ही अविनाश ग्रुप के दफ्तर में मौजूद है। टीम द्वारा कंपनी के कारोबार और GST से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई GST चोरी के आरोपों से जुड़े मामले में की जा रही है।

तीन गाड़ियों में पहुंची GST की टीम

मिली जानकारी के अनुसार स्टेट GST के 8 से अधिक अधिकारी तीन वाहनों में सवार होकर मारुति बिजनेस पार्क स्थित अविनाश ग्रुप के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों के दफ्तर पहुंचने के बाद परिसर में जांच और पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ।

GST टीम कंपनी के वित्तीय और कर संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी

सूत्रों के मुताबिक टीम कंपनी के GST रिटर्न, लेनदेन और अन्य संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों की मौजूदगी कई घंटे से बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now