लेंस न्यूज़। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेश के बाद मोबाइल यूजर्स को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों ने नया तरीका निकाल लिया है। TRAI ने निर्देश दिया था कि रिचार्ज प्लान 30 दिनों के होने चाहिए। इसके बावजूद कंपनियों ने 28 दिन वाला पुराना प्लान जारी रखा और उसके साथ नया 30 दिन का प्लान पेश कर दिया।
नया रेट क्या है?
AIRTEL टेलीकॉम कंपनी द्वारा जारी नए रिचार्ज प्लान के अनुसार –
28 दिन का रिचार्ज: 349 रुपये
30 दिन का रिचार्ज: 379 रुपये

अब अगर किसी को पूरे 30 दिनों का रिचार्ज लेना है तो उसे 30 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं।

जनता को उम्मीद थी कि 28 दिन वाले प्लान को ही 30 दिन का बना दिया जाएगा, लेकिन कंपनियों ने दोनों प्लान अलग-अलग रख दिए। नतीजा यह हुआ कि यूजर्स को मासिक रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं।
यूजर्स में नाराजगी
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस कदम को टेलीकॉम कंपनियों का ‘नया खेल’ बताया है। कई लोगों का कहना है कि TRAI के आदेश का सही मतलब निकालने के बजाय कंपनियों ने महंगाई बढ़ा दी है।








