अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले- हालत में सुधार

मुंबई। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare)की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वायरल संक्रमण और शरीर में पानी की गंभीर कमी (डिहाइड्रेशन) के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि के पास एक स्थानीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए मुंबई लाया गया।

अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, वायरल इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन के बाद मुंबई के ICU में भर्ती”
अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की विस्तृत जांच शुरू की।

डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

डॉक्टर गौतम भंसाली के मुताबिक, अन्ना हजारे को करीब एक महीने से वायरल बुखार और बीच-बीच में लूज मोशन की शिकायत थी। डिहाइड्रेशन का असर उनकी किडनी पर भी पड़ा है, जिसके चलते आगे की जांच की जा रही है।

डॉक्टर ने बताया कि वह पूरी तरह होश में हैं, बातचीत कर रहे हैं और खाना-पीना भी सामान्य रूप से कर रहे हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now