रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (CG High Court) के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा आगामी 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है।

कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह सिफारिश मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर की गई है।
कौन हैं जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा?
जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा वर्तमान में ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने और नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे।
जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की है। अब 4 सितंबर को उनके सेवानिवृत्त होने के साथ ही मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार की प्रक्रिया और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति औपचारिक रूप से पूरी होती है। फिलहाल कॉलेजियम ने जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा के नाम की सिफारिश की है।









