पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर में घुसी फोर्स, बंगला खाली करने का दबाव

Rabri Devi

नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के पटना स्थित आवास में भारी पुलिस बल घुस गया है। सरकार से नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने ऐलान किया था कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुलिस बल लगाकर जबरन आवास खाली कराने की खुली चुनौती भी दी थी। जिसके तत्काल बाद ही पटना पुलिस की टीम 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गई। इससे बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है।

गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को राज्य सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। उन्हें कई बार 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार दो दशक से रह रहा है।

आज पटना पुलिस की टीम शनिवार दोपहर बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंची।एसडीपीओ अनु कुमारी आवास के अंदर गईं और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से बातचीत की। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बताया गया कि प्रशासन की ओर से राबड़ी देवी से बंगला खाली का अनुरोध करते हुए उन्हें नियमों से अवगत कराया गया। उन्हें हार्डिंग रोड पर आवंटित दूसरे आवास में शिफ्ट होने के लिए कहा गया।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने शनिवार दोपहर को ही मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह किसी भी हालत में बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी फोर्स बुला लें, हम खाली नहीं करेंगे

राबड़ी देवी के पति एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल पटना में नहीं हैं। वह एक दिन पहले ही स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर चले गए। 27 मई को गाजियाबाद में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का बर्थडे मनाया गया था, जिसमें लालू-राबड़ी समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे। राबड़ी देवी इस आयोजन के बाद पटना लौट गईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now