मणिपुर हिंसा में घायल भाजपा विधायक की मौत, इम्फाल से दिल्ली पहुंचे सीएम

Manipur BJP MLA dies

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

लगभग तीन वर्षों से हिंसा की आग में दहक रहे मणिपुर से दुखद खबर आ रही है। विगत चार फरवरी को भड़की हिंसा में घायल हुए कुकी समुदाय के विधायक थानलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का शनिवार को निधन हो गया।

अपने विधायक के निधन की खबर सुनकर मणिपुर के सीएम युमनाम खेमचंद आनन-फानन तत्काल इंफाल से दिल्ली पहुंच गए। गौरतलब है कि मणिपुर से दिल्ली की दूरी लगभग 2400 किलोमीटर है। विधायक के पार्थिव शरीर को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए वो काफी देर तक शांत अकेले खड़े रहे।

बता दें कि मणिपुर के थानलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद दिल्ली रवाना हुए और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कई अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

वाल्टे चुराचांदपुर जिले के थानलोन क्षेत्र से कुकी-जो समुदाय का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 3 मई 2023 को मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 4 मई 2023 को इंफाल में पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात के बाद नागामापल क्षेत्र में भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में उन्हें कई गंभीर चोटें आईं और आंशिक लकवा हो गया था। हमले में उनके चालक की भी मृत्यु हो गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now