नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के बंदायूं जिले से शर्मनाक खबर आ रही है। वहां पर बजरंग दल का प्रखंड संयोजक अक्षय ठाकुर ने कथित तौर पर स्कूटी को पास न देने के आरोप में तीन मुस्लिम बुजुर्गों को थप्पड़ों से बुरी तरह से मारा। फिलहाल पुलिस ने अक्षय ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, 15 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे सहसवान के रहने वाले अब्दुल सलाम अपने दो दोस्तों के साथ इस्लामनगर थाना इलाके के रुदायन कस्बे से गुजर रहे थे। तभी रुदायन वार्ड नंबर 8 का रहने वाला और बजरंग दल का प्रखंड संयोजक अक्षय कुमार उर्फ छोटू पीछे से स्कूटर पर आ रहा था।
कथित तौर पर मामूली टक्कर के बाद अक्षय स्कूटर उतरा और अब्दुल सलाम और उनके साथियों के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही अक्षय ने तीनों मुसलमानों से आधार कार्ड मांगे और फिर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों लोग भागने लगे. वे नहीं माने और फिर से उनका पीछा करने लगे। अक्षय ने भद्दी भद्दी गाली के साथ 200 मीटर से ज़्यादा दूर तक उनका पीछा किया।








