[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
नितिन नबीन : छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बारूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बनाए गए BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नए विधानसभा भवन में कांग्रेस के बहिष्कार से सदन की शुरुआत
किराए की बिल्डिंग के नए हॉस्टल और नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन, ये प्रदेश का पहला मामला, मेडिकल छात्रों का संकट बरकरार
सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग, हनुक्का उत्सव के दौरान हमला, 10 की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में
बांग्लादेश के लिए दोहरी मार, सूडान में 6 शांतिरक्षकों की मौत, साउथ अफ्रीका में 16 नागरिकों की डिपोर्टेशन की तैयारी
देश में कड़ाके की सर्दी की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन और दिल्ली में प्रदूषण चरम पर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

नितिन नबीन : छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: December 14, 2025 11:21 PM
Last updated: December 14, 2025 11:21 PM
Share
SHARE

रायपुर। नितिन नबीन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए तो छत्तीसगढ़ के भाजपाई उत्साहित हैं। नितिन नबीन अभी तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ही थे।

दिलचस्प यह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस पद पर आने से पहले छत्तीसगढ़ के ही प्रभारी थे। जेपी नड्डा भी तब अध्यक्ष बने जब उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनी और अब श्री नबीन के नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। उन्हें भी पार्टी के भीतर एक अच्छे संगठक के रूप में माना जाता है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता छगन मूंदड़ा कहते हैं कि छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं को श्री नबीन के साथ काम करने का खूब मौका मिला और तभी यह नजर आ रहा था कि पार्टी में उनके जैसे युवा नेता को उनकी क्षमताओं और सांगठनिक अनुभव के कारण बड़े अवसर मिलेंगे ही।

उन्होंने कहा कि इस चयन से यह साफ है कि भाजपा जैसी पार्टी में नतीजे देने वालों की मेहनत की कद्र है। नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना राजनीतिक प्रेक्षकों में भी चर्चा का विषय है।

दरअसल नितिन नबीन का पूरा नाम नितिन नबीन सिन्हा है यानि भाजपा ने इस चयन में किसी भी तरह के जातीय आग्रहों को तवज्जो नहीं दी और एक सवर्ण नेता को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की कमान सौंपी है। लेकिन एक और मुद्दा है जिस पर आलोचकों की नजर है और वो है वंशवाद।

भाजपा, कांग्रेस में नेहरू गांधी परिवार के संदर्भ में वंशवाद को बड़ा मुद्दा बनाती है, इस परिवार पर आरोप उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ती है लेकिन अब नितिन नबीन का नाम भी उन भाजपा नेताओं की कतार में शामिल हो गया जो पार्टी में राजनीति की अगली पीढ़ी हैं।

उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा कई बार के भाजपा विधायक रह चुके हैं।उनके निधन के बाद ही पिता की सीट से नितिन नबीन को चुनाव लड़वाया गया और वे जीते। नितिन नबीन अभी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं ।

भाजपा अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पा रही थी और लंबे समय से जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाती आ रही थी। इसे लेकर पार्टी को विपक्ष की आलोचनाओं और सवालों का भी सामना करना पड़ रहा था। अब नितिन नबीन के चयन के बाद पार्टी के सामने यह सवाल होगा कि क्या यह वंशवाद नहीं है?

बीजेपी को पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर धर्मेंद्र प्रधान, डॉ रमन सिंह जैसे नेताओं तक को लेकर वंशवाद के सवालों का सामना करना ही पड़ता है। पार्टी में पहले ही ऐसे नेताओं की लंबी सूची है जिनकी पिछली पीढ़ी या अगली पीढ़ी किसी ना किसी महत्वपूर्ण पद पर रही है।

अब इस कड़ी में नितिन नबीन का नाम आ गया है।नितिन नबीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी और विश्वसनीय माना जाता है। इस चयन से यह भी चर्चा होने लगी है कि क्या यह आरएसएस की पसंद है?

भाजपा की राजनीति के प्रेक्षक कहते हैं कि यदि इस चयन में आरएसएस की पसंद की चिंता होती तो किसी वरिष्ठ, अनुभवी और संघ के राजनीति के वैचारिक चेहरे को यह मौका मिलता। कम से कम नितिन नबीन को ऐसा नाम नहीं माना जा रहा है।

यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की ऐसी क्या मजबूरी है कि श्री नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सवाल भी हो रहा है कि क्या उन्हें पार्टी का नियमित अध्यक्ष बनाया जाएगा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर नितिन नबीन को बधाई दी और कहा–‘ नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। ’

TAGGED:Big_NewsBJPBJP CHHATISGARHBJP working presidentjp NaddaNarendra ModiNitin Nabinrss
Previous Article संगीता बारूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

बसपा सुप्रीमो मायावती की राह

बहुजन विचारक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ में हुई रैली के जरिये बसपा…

By Editorial Board

रेत माफिया से कांग्रेस विधायक की बातचीत का ऑडियो वायरल, कहा – मुझे 5 लाख, कलेक्टर और SDM को 2-2 लाख देना होगा

रायपुर। पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का रेत माफिया के साथ बातचीत का एक…

By दानिश अनवर

American diplomacy at crossroads

In a complete reversal of US foreign policy the trump administration has junked Zelenskyy and…

By The Lens Desk

You Might Also Like

देश

फेक न्यूज की बमबारी ने बढ़ाया तनाव, अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों ने भी फैलाई भ्रामक सूचनाएं

By आवेश तिवारी
Covid 19 Cases In India
देश

24 घंटों में कोरोना से पांच मौत, चार हजार एक्टिव केस

By Lens News Network
Weather Update
देश

उत्तर भारत में सर्दी का कहर, ला-नीना से तापमान में भारी गिरावट, दक्षिणी राज्यों में बारिश

By पूनम ऋतु सेन
Prof. Ali Khan arrest case
देश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रो. खान की गिरफ्तारी का मामला, मल्लिकार्जुन खड़गे का बीजेपी पर हमला

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?