[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भारत विविधताओं का उत्सव है – प्रो. आर. के. मंडल
बिहार में मॉब लिंचिंग: मुस्लिम फेरी वाले की मौत, गर्म रॉड से जलाया, तोड़ी उंगलियां  
चढ़ रही चांदी दो लाख के पार, कितनी टिकाऊ है ये तेजी?
केरल चुनाव में थरूर और लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी की जीत, UDF को बढ़त, NDA का प्रदर्शन बेहतर, LDF पीछे
पाकिस्तान में संस्कृत की पढ़ाई: LUMS यूनिवर्सिटी से निकला पहला बैच, महाभारत और भगवद्गीता भी पढ़ाए जाने की योजना
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त, 15 दिसंबर से संभालेंगे पदभार
Lionel Messi के इवेंट में बवाल, ममता ने बदइंतजामी के लिए मांगी माफी
CCI ने इंडिगो मोनोपॉली की जांच शुरू की, क्या इंडिगो ने गलत फायदा उठाया?
लियोनल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में जोरदार स्वागत, 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का अनावरण
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: December 12, 2025 12:18 PM
Last updated: December 12, 2025 12:19 PM
Share
SHARE

Weather update: उत्तर भारत में सर्दी ने अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर, घना कोहरा और प्रदूषण मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर अलर्ट जारी किया है।

खबर में खास
कश्मीर में कड़ाके की सर्दीदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और ठंड का दोहरा असर

कश्मीर में कड़ाके की सर्दी

कश्मीर घाटी में ठंड चरम पर है। जोजीला पास जैसे ऊंचे इलाकों में तापमान माइनस डिग्री तक गिर गया है। गुलमर्ग, श्रीनगर और अन्य जगहों पर पाला जम रहा है, नदियां और झरने जमने लगे हैं। बर्फबारी से कई सड़कें प्रभावित हैं। IMD के अनुसार, 13 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनीहिमाचल प्रदेश में 13-14 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं। शिमला में भी तापमान गिरेगा। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे रहेगा। देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी हिस्सों में कोहरा और सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं।

हिमाचल के पहाड़ बर्फ से लदे हुए

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और ठंड का दोहरा असर

दिल्ली में धूप निकलने के बावजूद ठंड और प्रदूषण से राहत नहीं है। आज सुबह AQI 329 से 332 के बीच रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। कई इलाकों में यह 400 के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के आसपास है। घना कोहरा सुबह-शाम दृश्यता कम कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में घना कोहरा

पंजाब-हरियाणा और यूपी में कोहरा का कहर

पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होगा। अगले पांच दिनों तक कोहरा बना रह सकता है। उत्तर प्रदेश में भी तापमान गिरेगा और कोहरा घना होगा। पूर्वी यूपी में कोहरा 15 दिसंबर तक परेशान कर सकता है।

अन्य राज्यों में शीतलहर

महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 12-13 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में घना कोहरा रहेगा। दक्षिण भारत के अंडमान-निकोबार में तेज हवाएं और बारिश का अनुमान है।IMD का कहना है कि दिसंबर के मध्य तक ठंड और बढ़ेगी।

TAGGED:Top_Newsweather update
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
Next Article MNREGA MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
Lens poster

Popular Posts

आईएएस के बाद अब आईपीएस के तबादले, पवन देव एमडी के साथ चेयरमैन भी, 9 जिलों के एसपी भी बदले गए

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने आईएएस के बाद अब आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया है।…

By The Lens Desk

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इधर तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून

रायपुर। Weather change: छत्तीसगढ़ में बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार…

By Amandeep Singh

AI वीडियो के इस्‍तेमाल पर कांग्रेस पर FIR, बीजेपी ने कहा-धूमिल हुई पीएम मोदी और उनकी मां की छवि

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर उनकी स्वर्गवासी मां हीराबेन पर आधारित एक…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

पहलगाम हमला : रायपुर पहुंचा दिनेश मिरानिया का शव

By नितिन मिश्रा
Raipur fake silver loot
छत्तीसगढ़

जुए में गंवाए लाखों रुपये तो रच दी  86 किलो चांदी लूट की कहानी

By अरुण पांडेय
World Leaders Forum
देश

प्रधानमंत्री मोदी का जून माह में 22 लाख नौकरियां जुड़ने का दावा

By आवेश तिवारी
BIHAR BAND
बिहार

जाम, असुविधा, झड़प के साथ एनडीए का बिहार बंद खत्म

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?