[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड फूड अफसर पर दुष्कर्म का केस, महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने पर हुए थे सस्पेंड

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 11, 2025 9:48 PM
Last updated: November 11, 2025 10:34 PM
Share
Sanjay Dubey
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे के खिलाफ 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने रायपुर के आरंग थाने में 8 पन्नों की लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी संजय दुबे का विवादों से पुराना नाता रहा है। चार साल पहले महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने पर सरकार ने उन्हें सस्पेंड भी किया था। इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथ घूस लेते  गिरफ्तार भी किया था।

ताजा मामले में पीड़ित युवती ने रिपोर्ट लिखाई है कि वर्ष 2018-19 में फेसबुक पर संजय दुबे से पहचान हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, और आरोपी ने शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं। साल 2021 में वह युवती के आरंग स्थित घर पहुंचा, जहां उसने जबरन रेप किया।

युवती के अनुसार, आरोपी ने उसकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो बनाए, और फिर उन्हीं तस्वीरों से ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़िता ने पुलिस को फेसबुक चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं।

चैट में आरोपी संजय दुबे ने अपनी पत्नी को तलाक देने और पीड़ित युवती से शादी का झांसा दिया है।

आरंग थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी की एफआईआर हुई है। टीआई राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने तय ठिकानों पर नहीं मिले। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है।

संजय दुबे छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग में असिस्टेंट फूड ऑफिसर रहे हैं।

एक विभागीय याचिका में संजय दुबे के खिलाफ वर्ष 2013-14 में रायपुर के आरंग-अभनपुर डिवीजन में कार्यरत रहते हुए, राज्योत्सव के अवसर पर दाल-भात केन्द्र संचालन के लिए आवंटित खाद्य सामग्री के उपयोग एवं भंडारण में अनियमितता का आरोप लगा था। इस आरोप की जांच के बाद उन्हें 16 जनवरी 2015 को निलंबित किया गया था।

2016 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने संजय दुबे को राजनांदगांव में 1 लाख 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उस केस में इस अफसर पर आरोपी था कि पीडीएस के अंतर्गत अवैध केरोसीन को नीलाम के बाद भुगतान आदेश जारी करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।

दिसंबर 2021 में संजय दुबे के फेसबुक पेज से महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी हुई थी। इस पर शिकायत दर्ज होने पर आरोपी संजय दुबे को सस्पेंड भी कर दिया गया था।

TAGGED:ChhattisgarhTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Delhi Car Blast लाल किला धमाका : जवाबदेही तय हो
Next Article Delhi Blast दिल्ली ब्लास्ट से 3 घंटे पहले Reddit यूजर की पोस्ट अब क्यों हो रही वायरल?
Lens poster

Popular Posts

एक और संवेदनहीन फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज संजीव कुमार सिंह ने बलात्कार के एक मामले में पीड़िता को…

By Editorial Board

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर में संभव, राज्योत्सव में नए भवन का लोकार्पण

रायपुर। नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच…

By दानिश अनवर

नेहरू ऐसे बने भारत रत्न

देश का पहला आम चुनाव कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में लड़ा, जिसमें देश…

By रशीद किदवई

You Might Also Like

NGO Ghotala
छत्तीसगढ़

1000 करोड़ के NGO घोटाले की CBI जांच शुरू, एजेंसी ने समाज कल्याण विभाग के दफ्तर से रिकॉर्ड किए सुरक्षित

By दानिश अनवर
Tamnar villagers Protest
लेंस रिपोर्ट

जंगल बचाने के लिए लड़ रहा तमनार, कोल ब्लॉक के निशाने पर 56 गांव

By Lens News Network
स्क्रीन

‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ दर्ज हुई FIR

By पूनम ऋतु सेन
NHM
आंदोलन की खबर

NHM कर्मचारियों का आज जेल भरो आंदोलन, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, मांगे पूरी नहीं आंदोलन रहेगा जारी

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?