[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

नागा आंदोलन के अलगाववादी नेता थुइंगलेंग मुइवा पांच दशक बाद लौटे पैतृक गांव

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: October 23, 2025 5:15 PM
Last updated: October 23, 2025 5:15 PM
Share
Naga rebel leader Thuingaleng Muivah
SHARE

लेंस डेस्‍क। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम (इसाक-मुइवा) यानी NSCN-IM के महासचिव थुइंगलेंग मुइवा 50 साल से अधिक समय बाद मणिपुर के अपने पैतृक गांव सोमदल लौटे। 91 वर्षीय मुइवा को पारंपरिक नागा पोशाक में देखा गया, जहां उन्होंने एक भव्य सभा को संबोधित किया और नागा एकता पर जोर दिया।

मुइवा सोमदल में एक सप्ताह बिताएंगे और 29 अक्टूबर को सेनापति में एक स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद दीमापुर लौटेंगे, ऐसे समय में हो रही है जब अशांत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।

थुइंगलेंग मुइवा नागा समुदाय के प्रमुख नेता हैं, जो दशकों से नागा स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग एक अलग नागा ध्वज (फ्लैग) और संविधान है। NSCN-IM की मांग है कि नागा-बहुल क्षेत्रों का एकीकरण हो, जिसे ‘नागालिम’ कहा जाता है और भारत सरकार के साथ चल रही वार्ताओं में यह प्रमुख मुद्दा है। 2015 में हस्ताक्षरित फ्रेमवर्क समझौते के बावजूद, ध्वज और संविधान पर सहमति नहीं बनी है, जिसके बाद से भारत सरकार के साथ बातचीत बंद है।

मुइवा 1964 में नागा आंदोलन में शामिल होने के लिए अपना गांव छोड़कर गए थे। 1973 में उन्होंने मणिपुर की एक संक्षिप्त यात्रा की थी, लेकिन उसके बाद वे अपने पैतृक गांव नहीं लौटे। इस दौरान वह भारत में ही रहे हैं, मुख्य रूप से नागालैंड में NSCN-IM मुख्यालय में। पहले वे थाईलैंड, नीदरलैंड्स और म्यांमार जैसे देशों में रहे, जहां से वे आंदोलन का संचालन करते थे। हाल के वर्षों में, वे भारत में शांति वार्ताओं में सक्रिय हैं। 2010 में भी उनकी मणिपुर यात्रा की कोशिश नाकाम रही थी।

1950 के दशक में शुरू हुआ नागा विद्रोह, नागा लोगों के लिए एक स्वतंत्र मातृभूमि की मांग से उपजा था जो भारत के पूर्वोत्तर के कई राज्यों में फैले एक मूलनिवासी समुदाय हैं। दशकों से यह आंदोलन राजनीतिक वार्ताओं और सशस्त्र संघर्ष दोनों से प्रभावित रहा है।

गांव में हुआ स्‍वागत

उखरूल के तांगखुल नागा लॉन्ग ग्राउंड से मुइवा बुधवार दोपहर बाद हेलिकॉप्टर से सोमदल के लिए रवाना हुए। सोमदल उखरूल से करीब 25 किलोमीटर दूर है। वहां लगभग 900 परिवार रहते हैं। वहां बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए जमा हुए।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर में नागाओं के शीर्ष संगठन यूनाइटेड नागा काउंसिल की कार्य समिति के सचिव ए.सी. थोत्सो ने बताया कि उखरूल और उनके पैतृक गांव सोमदल में लोगों की भीड़ के बीच उन्हें देखना एक भावनात्मक पल था।

वी.एस. एटम ने मुइवा की ओर से भाषण पढ़ा। इसमें मुइवा ने नागा मुद्दे के प्रति अपनी अटल प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भारत-नागा राजनीतिक समाधान में नागा राष्ट्रीय ध्वज और संविधान की मान्यता अनिवार्य है, जो “गैर-परक्राम्य” हैं।

मुइवा ने कहा, “मेरी क्रांतिकारी यात्रा 1964 में यहीं तांगखुल क्षेत्र से शुरू हुई थी। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर का आभार मानता हूं कि उन्होंने मुझे सुरक्षित रखा और आज मेरे जन्मस्थान सोमदल में लौटने का अवसर दिया। लेकिन कई लोग, जिन्हें मैं जानता था और जो मुझसे प्रेम करते थे, अब नहीं हैं। पीढ़ियां आती-जाती हैं, पर राष्ट्र बना रहता है। हम जिस मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं, वह हममें से अधिकांश लोगों से बड़ा और पुराना है।”

एनएससीएन (आई-एम), एक प्रमुख नागा विद्रोही समूह, 1997 से केंद्र सरकार के साथ शांति वार्ता में शामिल है। केंद्र ने नागा ध्वज और संविधान पर एनएससीएन (आई-एम) के रुख को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन गतिरोध को हल करने के लिए बातचीत जारी है।

बुधवार का यह स्वागत 2010 में उनकी पिछली यात्रा के प्रयास के बिल्कुल विपरीत है। उस समय मणिपुर की तत्कालीन कांग्रेस सरकार, जिसका नेतृत्व ओकराम इबोबी सिंह कर रहे थे, उन्‍होंने एनएससीएन (आई-एम) की ग्रेटर नागालिम की मांग के कारण उनकी यात्रा का विरोध किया था, जिसमें मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम के नागा क्षेत्रों को नगालैंड के साथ जोड़ने की मांग थी।

मणिपुर सरकार के इस फैसले के खिलाफ नागा-बहुल सेनापति जिले में हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस अस्थिर स्थिति के कारण मुइवा की यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

TAGGED:Isaac-MuiwaManipurNaga rebel leaderNational Socialist Council of NagalimThuingaleng Muivah
Previous Article Pentagon order to Sikhs and Muslims अमेरिकी सेना में शामिल सिखों और मुस्लिमों को पेंटागन का फरमान- दाढ़ी कटवाएं, बाल छोटा रखें
Next Article incidents in Balochistan बलूचिस्तान में 24 घंटे में तीन सुरक्षाकर्मी मरे,11 आतंकी ढेर
Lens poster

Popular Posts

मजरूह सुल्तानपुरी: जिसने पहुंचाया कलम को राष्ट्रपति भवन

'जला के मिशअल-ए-जां हम जुनूं-सिफात चलेजो घर को आग लगाए हमारे साथ चले सुतून-ए-दार पे…

By सुदेशना रुहान

पुतिन के दौरे से पहले राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप, ‘…मिलने से रोका जा रहा है’

नई दिल्‍ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले ही राजनीतिक बखेड़ा…

By अरुण पांडेय

बीजापुर मुठभेढ में 8 लाख रूपये के 2 ईनामी माओवादी ढेर

BIJAPUR NAXAL OPERATION: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण-पश्चिमी…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल

By पूनम ऋतु सेन
union carbide case
अन्‍य राज्‍य

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दे पाए सरकारी वैज्ञानिक

By अरुण पांडेय
अन्‍य राज्‍य

ऐसा क्या हुआ की आपस में लड़ गए TMC सांसद ? BJP आईटी सेल के हेड ने उठाया सवाल      

By Amandeep Singh
Rapido bike driver molesting
अन्‍य राज्‍य

रैपिडो बाइक चालक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस थाने पहुंची महिला

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?