शिवसेना का गौ रक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान

Shiv Sena

रायपुर। शिवसेना (Shiv Sena) ने गौ रक्षा के लिए प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। शिवसेना ने गौ माता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर यह अभियान शुरू किया है। 3 जुलाई से शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने इस अभियान को प्रदेश के सभी संभागों में शुरू किया था। इस अभियान के तहत कलेक्टर दर पर दो गौर सेवक रखने और गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग भी की जा रही है।

शिवसेना के प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े ने बताया कि पहले चरण में दुर्ग संभाग में शिवसेना पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने मिलकर घर घर जाकर इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। इसक बाद शहरों के प्रमुख चौराहों में स्टॉल लगाकर आम जनता को गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने की अपील की गई। महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात के 20 दिनों में ही 23 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर बैठक में गौ सुरक्षा हेतु विशेष चर्चा की गई। प्रदेश भर के जिलों में प्रशासन द्वारा गौ रक्षा हेतु बैठकों का दौर भी जारी है। शिवसेना पार्टी के गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण में बिलासपुर संभाग में महा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। तीसरे चरण में रायपुर संभाग में 5 अगस्त को जय स्तम्भ में स्टॉल लगाकर महा हस्ताक्षर अभियान से आम जनता को जोड़ने का कार्य किया गया।

रायपुर में महा हस्ताक्षर अभियान मे उपस्थित रहे प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष माधुकर पांडेय , संतोष शुक्ला, राधा रमन पाण्डेय, एच एन सिंह, संजय नाग, सन्नी देशमुख, हिमांशु शर्मा , कृष्णा यादव,बल्लू जांगड़े,संतोष मार्कंडेय, सूरज साहू,शंकर चेनानी, कमलाकर यादव, आनंद तिवारी, विजय नाग,अजय शुक्ला,सूरज गुप्ता, साई प्रजापति, नरेन्द्र प्रजपति, दुर्गेश शर्मा,संजू साहू, अमर नायक, खिलावन साहू, प्रमोद साहू, हरीश यादव, ओम जंघेल, संजय हालदार, विक्की निर्मलकर, आकिब खान, राहुल राजपूत, महावीर यादव, वृद्धि साहू, अजय शुक्ला, हर्ष गडेवाल, हेमंत चक्रधारी, हर्ष शर्मा, संतन रात्रे और कार्यकर्ता जूट हुए हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now