[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालात, दिल्ली में रेड अलर्ट, राजस्थान में भारी बारिश, हिमाचल में भूस्खलन

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: July 14, 2025 10:56 AM
Last updated: July 14, 2025 4:38 PM
Share
SHARE

लेंस डेस्क। देश के कई हिस्सों में मानसून ( monsoon alert ) की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है । हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 190 से अधिक सड़कें बंद हैं। मध्य प्रदेश में भारी बारिश से छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, और गुना में बाढ़ जैसे हालात हैं ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोले गए हैं।दिल्ली में सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी है।

मध्य प्रदेश के 4 ज़िलों में बाढ़ के हालात

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, और गुना में बाढ़ जैसे हालात हैं। शिवपुरी में तीन युवक नाले में बाइक समेत बह गए, हालांकि पेड़ों की डालियों ने उनकी जान बचाई। छतरपुर में धसान नदी में एक पिकअप वाहन बह गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अशोकनगर में सब्जी मंडी में 4 फीट पानी भरने से दुकानें तबाह हो गईं। मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, विदिशा, गुना, शिवपुरी सहित 35 जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 जुलाई तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर जैसे शहरों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश की नदियां उफान पर

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% डूब चुका है। ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोले गए हैं। मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, और प्रयागराज जैसे 15 जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट है। बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी भी दी गई है। ललितपुर में बयाना नाला उफान पर है, जिससे 20 से अधिक घरों में 5 फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान में भारी बारिश ने मचाई तबाही

राजस्थान में भारी बारिश से कई बांध छलक रहे हैं। झालावाड़, बारां और कोटा में रेड अलर्ट है, जहां 8 इंच से अधिक बारिश की आशंका है। नागौर, भीलवाड़ा, पाली, और जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर में कॉलोनियां पानी से लबालब हैं, और जोधपुर के तिंवरी में सड़कें नहर बन गई हैं। रविवार को भीलवाड़ा, राजसमंद, और भरतपुर में बारिश और बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 190 से अधिक सड़कें बंद हैं। 20 जून से 13 जुलाई तक बारिश और बाढ़ से 98 लोगों की मौत हो चुकी है, और 770 करोड़ का नुकसान हुआ है। कांगड़ा और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, और चमोली सहित कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भूस्खलन और नदियों में उफान की आशंका है। 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में जलभराव

दिल्ली में रविवार को भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हुआ। सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी है, और 15 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून कमजोर होने के बावजूद 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आएगी। पूर्वी चंपारण, गया, और भागलपुर में बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में उमस बढ़ी

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना कम है। सरगुजा, जशपुर, और बलरामपुर में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। बस्तर और दंतेवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

TAGGED:AAJ KA MAUSAMHEAVY RAIN ALERTIMDMONSOON ALERTTop_Newsweather update
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Southend airport crash Southend airport crash : लंदन में जेट दुर्घटनाग्रस्त, मृतकों की संख्या का अंदाजा नहीं
Next Article Jan Sanskriti Manch छत्तीसगढ़ के पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी बने जसम के राष्ट्रीय सह- सचिव
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में बीएड सहायक शिक्षकों को मिली दोबारा नौकरी, कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में B.ed सहायक शिक्षकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। 2621 B.ed…

By Lens News

बस्तर में ईसाई धर्म अपना चुके व्यक्ति के शव को दफनाने का विरोध, गैर ईसाई ग्रामीण धरने पर, फोर्स मौजूद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों नक्सलवाद से इतर धर्मान्तरण और धर्मान्तरण के…

By बप्पी राय

रांची में हुआ जन संस्कृति मंच का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन, फासीवाद के खिलाफ एकता और सृजन का संकल्प

रांची। जन संस्कृति मंच (जसम) का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन (JSM National Conference) 12 और 13…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

CBSE LEGAL STUDIES
देश

अब बच्चे पढ़ेंगे नए कानून, CBSE 2026-27 से शुरू होगा लीगल स्टडीज में नया सिलेबस

By पूनम ऋतु सेन
अन्‍य राज्‍य

माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंडी प्रकाश ने तेलंगाना DGP के सामने किया आत्मसमर्पण

By बप्पी राय
Indo-Pak
देश

‘धारणा का युद्ध: भारत-पाक के बीच रणनीति, मीडिया और युद्ध की भाषा’

By Lens News Network
SpaceX
दुनिया

SpaceX का स्टारशिप रॉकेट टेस्ट के दौरान फटा, मंगल मिशन को झटका

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?