[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
विदेश राज्य मंत्री और उनके गुर्गों पर जमीन हड़पने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक होगी पूरी
मदनवाड़ा में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो बड़े लीडर की मौत का दावा
पश्चिम बंगाल में SIR के मुद्दे पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का फिलहाल इंकार
429 डॉक्टरों ने क्‍यों छोड़ दी AIIMS की नौकरी? सरकार ने बताए दिल्‍ली से लेकर रायपुर तक के आंकड़े  
राहुल गांधी की जान को खतरा! कांग्रेस को देनी पड़ी सफाई, जानें क्‍या है मामला?
राजस्‍थान : सड़क हादसे में 13 की मौत, मृतकों में सात बच्चे, पिकअप में सवार थे एक ही परिवार के 27 लोग
SIR मतदाताओं के अनुकूल : सुप्रीम कोर्ट
अब बच्चे पढ़ेंगे नए कानून, CBSE 2026-27 से शुरू होगा लीगल स्टडीज में नया सिलेबस
KBC में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका के आने से क्‍यों हो रहा विवाद?
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

15 जुलाई से बाइक से भी टोल टैक्‍स वसूली! क्‍या NHAI ने जारी कर दिया आदेश ? नितिन गडकरी ने बताया सच  

अरुण पांडेय
Last updated: June 26, 2025 8:51 pm
अरुण पांडेय
Share
Toll Tax on Two Wheelers
SHARE

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहन चालकों से भी टोल टैक्‍स वसूले की खबर गुरुवार सुबह आग की तरह फैल गई। कुछ समाचार वेबसाइट और सोशल मीडिया पर इसी दावे के साथ खबरे शेयर की जानें लगी। जब इस खबर की पड़ताल की गई तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरह से ऐसा कोई भी आदेश दिखाई नहीं दिया। हालांकि बाद में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक एक्‍स पर पोस्‍ट कर स्थिति साफ की।

नितिन गडकरी ने पोस्‍ट में लिखा, “कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

📢 महत्वपूर्ण 

कुछ मीडिया हाऊसेस  द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ…

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 26, 2025

वायरल खबर में क्‍या था

वायरल खबर में दावा किया गया था कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 जुलाई 2025 से टू-व्हीलर वाहनों के लिए भी टोल टैक्स लागू करने का फैसला किया है। NHAI के ताजा नियमों के तहत, अब मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों को भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स देना होगा। यह शुल्क फास्टैग के जरिए देना अनिवार्य होगा। सभी टोल प्लाजा, जहां यह नियम लागू होगा, वहां दोपहिया चालकों को भुगतान करना पड़ेगा।

अब तक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण के समय टोल टैक्स की एक निश्चित राशि एकमुश्त वसूल की जाती थी, जिसके चलते टोल प्लाजा पर अलग से शुल्क नहीं देना पड़ता था। लेकिन केंद्र सरकार ने इस प्रथा को खत्म कर अब सीधे टोल बूथ पर शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है। नए नियमों के अनुसार, हर दोपहिया वाहन पर फास्टैग लगाना जरूरी होगा। अगर कोई चालक फास्टैग का उपयोग नहीं करता या टोल देने से बचता है, तो उसे ₹2,000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

लेकिन इस दावे के साथ वायरल हो रही खबरों से जुड़ा कोई भी सरकारी आदेश द लेंस को दिखाई नहीं दिया। फिलहाल, टोल टैक्स केवल चार पहिया या उससे बड़े वाहनों से वसूला जा रहा है।

इस बारे में पड़ताल करने पर जी न्‍यूज की खबर से पता चला कि एनएचएआई के सूत्रों ने मीडिया में फैली उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि टू-व्हीलर पर फास्टैग के जरिए टोल टैक्स लिया जाएगा। एनएचएआई ने स्पष्ट किया कि मोटरसाइकिलों से टोल टैक्स वसूलने का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है और ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं।

TAGGED:NHAIToll TaxTop_NewsTwo Wheelers
Previous Article Cloud burst in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में बादल फाटने से तबाही, तीन मौतें, 21 लोग लापता, बाढ़ में बहे मकान, वाहन
Next Article Raigarh Breaking जंगल कटाई रोकने पहुंचीं छत्तीसगढ़ की विधायक विद्यावती सिदार और पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया गिरफ्तार

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर पर,दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराया

लेंस डेस्क। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे दिल्ली…

By पूनम ऋतु सेन

गणेश शंकर विद्यार्थी:  सामाजिक सुधारों की मुखर आवाज

गणेश शंकर विद्यार्थी एक प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उनका जन्म…

By Editorial Board

कोर्ट नहीं पहुंचे सेक्स सीडी कांड केस के एक भी आरोपी

वकील के जरिए सूचना भेजकर कहा -चुनाव और अन्य कारणों से पेश नहीं हो पाएंगे,…

By The Lens Desk

You Might Also Like

bihar katha
लेंस रिपोर्ट

बाढ़ और सुखाड़ के बीच जल रही ‘विकास और सरकारी वादों’ की चिताएं 

By राहुल कुमार गौरव
देश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

By पूनम ऋतु सेन
अन्‍य राज्‍य

सड़क हादसे में बाल बाल बचे तेजस्वी, ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी घायल

By Lens News Network
​​cartoonist Hemant Malviya Case
अन्‍य राज्‍य

कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार

By अरुण पांडेय
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?