मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी, 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान

BJP

रायपुर। केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विविध कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस अभियान का नाम दिया गया है ‘संकल्प से सिद्धि’, जो 9 जून से 21 जून आयोजित किया जाएग। जिनमें योग शिविर, चौपाल कार्यक्रम, आयुष्मान योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण, विकसित भारत का संकल्प और मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्यक्रम होगा।

इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की मौजूदगी में तीन जून को बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हुई, राष्ट्रवाद को बल मिला।

उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और सोशल मीडिया के जरिए सच्चाई उजागर करने को कहा। उन्होंने वन-नेशन वन-इलेक्शन, तिरंगा यात्रा और अहिल्यादेवी जयंती जैसे कार्यक्रमों की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जनसंघ से भाजपा तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल की 50वीं बरसी और पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

संकल्प से सिद्धि अभियान 9 से 21 जून तक चलाया जाएगा अभियान। विश्व योग दिवस पर सभी मंडलों में योग शिविर लगाया जाएगा 15-17 जून तक हर एक शक्ति केंद्र में चौपाल लगाया जाएगा। 21 जून तक मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धि को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं और बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories