रायपुर। Weather change: छत्तीसगढ़ में बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को सुबह कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है, और हल्की- हल्की बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आई है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इधर तय समये से पहले ही मानसून केरल पहुंच गया है। इससेे ये आशंका है कि प्रदेश में जो मानसून 15 जून को आता है, वो इस बार पहले आ सकता है।
कहां-कहां हुई बारिश?
रायपुर के अलावा बिलासपुर, कवर्धा, रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। रायपुर में सुबह से ही रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं, जिससे सड़कों पर हल्की फिसलन और ट्रैफिक भी धीमा हो गया है। कई क्षेत्रों में लोगों ने लंबे समय बाद ठंडी हवा और बरसात का आनंद लिया।
बारिश की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य भारत के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, इसकी वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यही वजह है कि बादल बन रहे हैं और बारिश हो रही है।
7 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। रायपुर में भी अगले 24 घंटों तक इसी तरह रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। इस बार प्रदेश में मानसून भी जल्दी आने के की संबावना है, क्योंकि केरल में मानसून दस्तक दे चुका है।
तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2024 में सामान्य समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल पहुंच गया। यह घटना पिछले 16 वर्षों में पहली बार दर्ज की गई है जब मानसून इतनी जल्दी आया है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस वर्ष यह पहले ही पहुंत गया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पिछले चार दिनों से भारत के तट से लगभग 40–50 किलोमीटर दूर स्थिर था और शुक्रवार शाम को आगे बढ़ना शुरू किया। इसके चलते शनिवार को तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी मानसून पहुंचने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून 15 जून को पहुंचता है, जो इस बाद 7 से 10 दिन पहले ही आ सकता है। इससे लोगों को गर्मी से रहात मिलने वाली है।