[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
राउरकेला-रांची रेल मार्ग पर हादसा, पटरी से उतर कर बिखर गई मालगाड़ी
कमजोर पड़ा चक्रवात मोंथा, लेकिन पीछे छोड़ गए तबाही, जानिए मौसम का हाल
दुनिया की पहली AI मंत्री डिएला बनने वाली है 83 बच्‍चों की मां,  अल्बानिया के PM ने किया खुलासा
फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ का जोश छाया लखनऊ पर, ‘दादा किशन की जय’ सॉन्ग लॉन्च पर उमड़ा जनसैलाब
डीएमएफ घोटाले में EOW ने 12 जगहों पर दी दबिश, इस बार सप्लायर जांच एजेंसी की राडार में
BJP शासित प्रदेशों से थोक में IAS बने बिहार में सामान्य पर्यवेक्षक
रायपुर निगम में 10 महीने का विवाद खत्म, आकाश तिवारी बने नेता प्रतिपक्ष, सभापति सूर्यकांत राठौर ने जारी किया आदेश
अग्रसेन महाराज पर विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़ में हिट एंड रन केस, नाबालिग नहीं है डिफेंडर कार से एक्सीडेंट करने वाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में एक्‍शन, डोनर्स की ट्रेसिंग और राज्यव्यापी ब्लड बैंक ऑडिट का आदेश
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

‘असली आतंकी को पहचानो’ इस बयान से विवादों में घिरी प्रोफेसर

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: April 28, 2025 3:11 PM
Last updated: April 28, 2025 10:47 PM
Share
Madri Kakoti
Madri Kakoti
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्क। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गुस्से में ला दिया है। इस बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी Madri Kakoti का एक वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो गया है। इस वीडियो में उन्होंने भारत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म के नाम पर भेदभाव भी आतंकवाद है। उनके इस बयान ने भारत में हंगामा मचा दिया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा बता रहे हैं।

खबर में खास
क्या कहा प्रोफेसर माद्री काकोटी ने?छात्रों में गुस्सा, कार्रवाई की मांगकौन हैं डॉ. माद्री काकोटी?नेहा राठौर का मामला भी जुड़ा

क्या कहा प्रोफेसर माद्री काकोटी ने?

डॉ. माद्री काकोटी ने अपने वीडियो में सरकार की नीतियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा “धर्म पूछकर गोली मारना आतंकवाद है। लेकिन धर्म के नाम पर किसी को मारना, नौकरी से निकालना, घर न देना या बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद है। असली आतंकवाद को समझो।” यह वीडियो पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है जिसके बाद भारत में भी इस पर बहस शुरू हो गई है।

Maggot Media monetising people's grief. You should all just vaporise. pic.twitter.com/btTNqWspHf

— Dr.Medusa (@ms_medusssa) April 24, 2025

उन्होंने वीडियो में यह भी कहा, “पहलगाम में 27 आम लोग मारे गए। ये आप और मेरे जैसे लोग थे। इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन मीडिया टीआरपी बटोरने में व्यस्त रहा। सरकार से कोई सवाल नहीं पूछा गया। देश की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हुई लेकिन गृह मंत्री को कुछ पता ही नहीं।”

छात्रों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग

लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र माद्री काकोटी के बयान से नाराज हैं। उनका कहना है कि पहलगाम हमले जैसे गंभीर मुद्दे पर ऐसा बयान देना ठीक नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जैसे छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से माद्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ छात्रों ने इसे देश की एकता के खिलाफ बताया है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं।

Protect the KASHMIRI PEOPLE living outside Kashmir.

DEMAND JUSTICE, NOT REVENGE. pic.twitter.com/ZjhAbuRLVJ

— Dr.Medusa (@ms_medusssa) April 24, 2025

कौन हैं डॉ. माद्री काकोटी?

डॉ. माद्री काकोटी लखनऊ यूनिवर्सिटी के भाषा विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सोशल मीडिया पर वह ‘डॉ. मेडुसा’ के नाम से जानी जाती हैं। असम की रहने वाली माद्री अक्सर अपने व्यंग्यात्मक अंदाज में सरकार की आलोचना करती हैं। उनकी पोस्ट और वीडियो सामाजिक मुद्दों पर चर्चा छेड़ते हैं। लेकिन इस बार उनके बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

नेहा राठौर का मामला भी जुड़ा

इस विवाद ने नेहा राठौर जैसे मामलों को भी याद दिलाया है। भोजपुरी गायिका नेहा राठौर ने अपने गानों के जरिए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्हें कानूनी नोटिस और आलोचना का सामना करना पड़ा था। नेहा ने अपने गानों में सामाजिक मुद्दों को व्यंग्य के जरिए पेश किया लेकिन कई बार उनके गाने विवादों में घिर गए। माद्री काकोटी का मामला भी कुछ ऐसा ही है जहां अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर उनके बयान को कुछ लोग समर्थन और कुछ लोग देश के खिलाफ बता रहे हैं। दोनों मामलों ने यह सवाल उठाया है कि अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा क्या होनी चाहिए?

TAGGED:LUCKNOW UNIVERSITYMADRI KAKOTITERRORISTTop_Newsviral video
Previous Article Ajay Chandrakar छत्तीसगढ़ में BJP विधायक ने कहा – नक्सलियों से वार्ता का कोई चांस नहीं
Next Article Omar Abdullah on Pahalgam terror attack भावुक हुए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुला, कहा “मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं”
Lens poster

Popular Posts

धमकियों से उकताए भारत का अमेरिका और यूरोप को करारा जवाब

विदेश मंत्रालय ने कहा - हम करेंगे अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा…

By आवेश तिवारी

रायपुर में नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। रायपुर के नगर निगम कर्मचारियों ने गुरूवार को निगम दफ्तर मे सुरक्षा की मांग…

By नितिन मिश्रा

क्या आपका सनस्क्रीन आपके स्किन के लिए सुरक्षित है ?

क्या आपका सनस्क्रीन आपके स्किन के लिए सुरक्षित है ?

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

लेंस रिपोर्ट

रफ्तार से होड़ लेते गिग वर्कर, 15 घंटे काम पर

By Amandeep Singh
India Pakistan News
देश

सेना ने कहा- भारत के सामने असहाय साबित हुए तुर्किए के ड्रोन

By Lens News Network
देश

मणिपुर हिंसा के 2 साल बाद गृहमंत्री ने माना, मारे गए 260 लोग

By अरुण पांडेय
CG HC ORDER
छत्तीसगढ़

बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना खिलाया, HC ने दिया बच्चों को मुआवजा, हेडमास्टर सस्पेंड

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?