[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा, मानवता के विरुद्ध अपराधों में दोषी करार
पीएम मोदी के  ‘मेक इन इंडिया’ का सुपर हीरो अवतार अडानी समूह !
कांगो की कोबाल्ट खदान में पुल गिरने से 50 से ज्यादा मौतें, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, देखें वीडियो
दिल्ली ब्लास्ट केस – NIA ने माना डॉक्टर उमर था सुसाइड बॉम्बर
सऊदी अरब में भयानक बस हादसा, 45 भारतीय यात्रियों की दर्दनाक मौत, उमरा के बाद मदीना लौट रहे थे यात्री
बिहार के नतीजे और आंकड़ों पर सवाल
किताब विमोचन:  ‘अनश्वर’ के पन्‍नों में उतरा दलाई लामा का जीवन
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
देर से स्‍कूल पहुंचने पर ऐसी सजा कि छात्रा की चली गई जान, मां ने लगाया आरोप
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

रायपुर निगम में 10 महीने का विवाद खत्म, आकाश तिवारी बने नेता प्रतिपक्ष, सभापति सूर्यकांत राठौर ने जारी किया आदेश

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 28, 2025 11:30 PM
Last updated: October 29, 2025 12:02 AM
Share
Congress
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के रायपुर नगर निगम में पिछले 10 महीनों से चले आ रहे नेता प्रतिपक्ष के चयन के विवाद पर आखिरकार विराम लग गया। निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने मंगलवार को औपचारिक आदेश जारी कर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय पार्षद आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया।

अब आकाश तिवारी कांग्रेस पार्षद हैं। आकाश दूसरी बार पार्षद बने हैं। पिछली बार कांग्रेस से ही पार्षद चुने गए थे।

आकाश तिवारी ने संदीप साहू की जगह ली है, जिन्हें शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर के पत्र के आधार पर नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। बाद में आकाश तिवारी फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बदलाव करते हुए उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस के पांच पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया था।

दरअसल, विपक्ष के पांच पार्षदों ने नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर से मिलकर साफ कर दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी के फैसले से सहमत नहीं हैं। पूर्व में पार्टी की तरफ से घोषित संदीप साहू ही उनके नेता होंगे।

पांचों पार्षदों संदीप साहू, उपनेता प्रतिपक्ष जयश्री नायक, रोनिता प्रकाश जगत, दीप मनीराम साहू और रेणु जयंत साहू ने सभापति से मिलकर कहा है कि वे पार्टी की तरफ से घोषित आकाश तिवारी को नेता मानने को तैयार नहीं हैं। वे संदीप साहू को ही नेता प्रतिपक्ष मानते हैं।

आपको बता दें कि संदीप साहू की घोषणा के करीब 3 महीने बाद आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की घोषणा से पांचों पार्षदों ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बाद में यह चर्चा थी कि सभी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है, जिसकी सूचना शहर कांग्रेस की तरफ नगर निगम के सभापति को दी गई।

इसी पर सभापति ने पिछली सामान्य सभा से पहले सभी पांच पार्षदों को नेता प्रतिपक्ष की स्थिति साफ करने के बुलाया था। इस मुलाकात में पांचों पार्षदों ने साफ कर दिया है कि वे आकाश तिवारी से सहमत नहीं हैं।

सभापति ने विधिक सलाह ली, जिसके बाद शहर कांग्रेस कमेटी के 1 सितंबर 2025 के पत्र के आधार पर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें : रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विवाद और उलझा, विपक्ष के 5 पार्षदों ने सभापति से कहा – संदीप साहू ही हमारे नेता

TAGGED:ChhattisgarhCongressTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Agrasen Maharaj अग्रसेन महाराज पर विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष के खिलाफ FIR
Next Article bihar assembly election BJP शासित प्रदेशों से थोक में IAS बने बिहार में सामान्य पर्यवेक्षक
Lens poster

Popular Posts

वक्‍फ संशोधन कानून : दाऊदी बोहरा समुदाय ने कहा – थैंक्यू मोदी जी

Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन कानून को लेकर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

By अरुण पांडेय

म्यूचुअल फंड में बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी, डिस्ट्रिब्यूटर्स की संख्या 37 हजार के पार   

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर्स के रूप में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिसंबर…

By Amandeep Singh

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ठोका ! जैश-लश्कर-हिजबुल के 9 अड्डों पर मिसाइल स्ट्राइक, नाम दिया – ‘ऑपरेशन सिंदूर’

नई दिल्‍ली/श्रीनगर। भारत ने मंंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तहत पाकिस्तान और POK के आतंकी ठिकानों…

By Lens News Network

You Might Also Like

Podcast 19 April 2025
Podcast

The Lens Podcast 19 April 2025 | देश-दुनिया की बड़ी खबरें

By The Lens Desk
Rahul Gandhi at Delhi University
देश

नॉट फाउंड सूटेबल नए किस्‍म का मनुवाद : राहुल गांधी

By Lens News Network
AIIMS
देश

429 डॉक्टरों ने क्‍यों छोड़ दी AIIMS की नौकरी? सरकार ने बताए दिल्‍ली से लेकर रायपुर तक के आंकड़े  

By अरुण पांडेय
देश

ट्रेन में सीट के विवाद में युवक को पीट पीटकर मार डाला

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?