[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
राजधानी में रात साढ़े 12 बजे धरना दे रहे नि:शक्तों काे कार्रवाई का डर दिखाकर भेजा अभनपुर, देखें वीडियो
पहलगाम हमले के हीरो नजाकत अली का छत्तीसगढ़ में जोरदार स्वागत, लोगों ने कहा – ‘मानवता का नायक’
2022 में दम घोंटती हवा में भारत में मर गए 17 लाख लोग
नागपुर में हाईवे पर क्‍यों उतर गए किसान, लग गया 20 किलोमीटर लंबा जाम?
चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक में SIR का विरोध, माकपा ने उठाए सवाल
सीजफायर के बाद भी गजा पर इजरायली हमले, 104 लोगों की मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, ‘असहमति को दबाने की सोची-समझी कोशिश हो रही है’
ट्रंप का नया दावा : 250 फीसदी टैरिफ की धमकी के बाद रुका भारत-पाकिस्‍तान युद्ध
राज्योत्सव के पहले निःशक्त जनों का आंदोलन
राहुल ने कहा – वोट के लिए डांस भी करेंगे पीएम, बीजेपी का पलटवार – बताया लोकल गुंडा
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

बस्तर में शांति की राह

Editorial Board
Editorial Board
Published: April 25, 2025 7:47 PM
Last updated: April 25, 2025 8:02 PM
Share
The path of peace in Bastar
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुटा की पहाड़ियों में बीते 72 घंटे से भी ज्यादा समय से नक्सलियों के खिलाफ चल रहा सुरक्षा बलों का अभियान संभवतः हाल के समय की सबसे बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई है।‌ खबरें आ रही हैं कि इस अभियान में हजारों जवानों ने पहाड़ी में बड़ी संख्या में शरण लिए नक्सलियों को घेर रखा है। यह भी बताया जा रहा है कि इनमें हिड़मा और देवा जैसे बड़े नक्सली भी हैं, जिनकी तलाश सुरक्षा बलों को लंबे समय से है। दूसरी ओर भीषण गर्मी में चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान से दो दर्जन जवानों के डिहाइड्रेशन के कारण तेलंगाना के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी खबरें हैं, यह बेहद तकलीफदेह है। इस अभियान के बीच में माओवादियों की ओर से एक ताजा चिट्ठी भी जारी की गई है, जिसमें उन्होंने सरकार से शांति वार्ता शुरू करने की अपील की है। इससे साफ है कि नक्सली भारी दबाव में हैं। सरकार की ओर से भी कई बार कहा गया है कि वह नक्सलियों से बातचीत को तैयार है, बशर्ते कि वे हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में लौटें। तो फिर अड़चन कहा हैं? हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती और किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बातचीत से बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता। अलगाववादियों और उग्रवादियों से शांति वार्ता कोई नई बात नहीं है। आखिर अतीत में सरकार ने मिजो, नगा और बोडो विद्रोहियों और अलगाववादी संगठनों से शांति वार्ता की है और उससे रास्ता भी निकला है। हाल ही में अनेक नागरिक संगठनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि वे बस्तर में चल रहे इस अभियान में दखल दें और शांति वार्ता को एक मौका दें। ऐसी आवाजें कई और जगहों से उठ रही हैं। सरकार के पास यह विकल्प तो खुला है ही कि यदि नक्सली शांति वार्ता और संघर्ष विराम को अपनी रणनीतिक तैयारी की आड़ बनाएं, तो वे उन पर सख्ती से कार्रवाई कर सकती है। ऐसा 2004 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में हो भी चुका है, लेकिन वह वार्ता विफल हो गई थी। लेकिन कुर्बानियों से हासिल संसदीय लोकतंत्र इतनी जल्दी थक कैसे सकता है। आखिर लंबे समय से लोकतांत्रिक ताकतों को मजबूत करते बस्तर के आदिवासी बेहतर जीवन के हकदार हैं।

TAGGED:Amit ShahBastarChhattisgarhNaxalism
Previous Article PODCAST The Lens Podcast 25th April 2025 | सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें | The Lens
Next Article PAHALGAM ATTACK अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को कहा – ‘पाकिस्तानियों को घर भेजें’, पीड़ितों से की मुलाकात के राहुल गांधी ने कहा – ‘आतंकी कुछ भी कर लें, हम उन्‍हें हरा देंगे’
Lens poster

Popular Posts

2029 तक 1.9 डिग्री से. तक बढ़ सकता है धरती का तापमान, डब्लूएमओ की चेतावनी  

द लेंस डेस्‍क। संयुक्त राष्ट्र की विश्व मौसम संगठन (WMO) ने एक चिंताजनक चेतावनी जारी…

By अरुण पांडेय

अमेरिका से तीसरे जत्‍थे में 112 अवैध प्रवासियों की वापसी, हरियाणा-गुजरात के सबसे ज्‍यादा, अब तक 335 लौटाए गए

चंडीगढ़। अमेरिका से भारतीय अवैध प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में…

By The Lens Desk

आम आदमी पर बिजली की मार

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने अब तक मिलने वाली दो सौ यूनिट मुफ्त…

By Editorial Board

You Might Also Like

Israeli palestinian tensions
लेंस संपादकीय

गजा का दर्द

By Editorial Board
Mohan Bhagwat
लेंस संपादकीय

मोहन भागवत की चिंता

By Editorial Board
Rohit And Virat
लेंस संपादकीय

टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत

By Editorial Board
Amit Shah
देश

हमारी भाषा ही हमारी पहचान, अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द ही शर्म महसूस होगी : अमित शाह

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?