[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
ट्रंप का नया दावा : 250 फीसदी टैरिफ की धमकी के बाद रुका भारत-पाकिस्‍तान युद्ध
राज्योत्सव के पहले निःशक्त जनों का आंदोलन
राहुल ने कहा – वोट के लिए डांस भी करेंगे पीएम, बीजेपी का पलटवार – बताया लोकल गुंडा
EOW ने भारतमाला घोटाला के तीन पटवारियों को किया गिरफ्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल उड़ान से निकल गई पाकिस्‍तान के दावे की हवा, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है मामला
राउरकेला-रांची रेल मार्ग पर हादसा, पटरी से उतर कर बिखर गई मालगाड़ी
कमजोर पड़ा चक्रवात मोंथा, लेकिन पीछे छोड़ गया तबाही, जानिए मौसम का हाल
दुनिया की पहली AI मंत्री डिएला बनने वाली है 83 बच्‍चों की मां,  अल्बानिया के PM ने किया खुलासा
फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ का जोश छाया लखनऊ पर, ‘दादा किशन की जय’ सॉन्ग लॉन्च पर उमड़ा जनसैलाब
डीएमएफ घोटाले में EOW ने 12 जगहों पर दी दबिश, इस बार सप्लायर जांच एजेंसी की राडार में
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

भारत के अंतरिक्ष सपनों के शिल्पकार इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: April 25, 2025 6:05 PM
Last updated: April 25, 2025 6:05 PM
Share
Dr K Kasturirangan
भारत के अंतरिक्ष सपनों के शिल्पकार इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन ( Dr K Kasturirangan ) का आज 25 अप्रैल शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। इसरो के अनुसार डॉ. कस्तूरीरंगन ने सुबह 10:43 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर से वैज्ञानिक समुदाय और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबर में खास
डॉ. कस्तूरीरंगन का जीवन और योगदानशिक्षा नीति में योगदान

डॉ. कस्तूरीरंगन का जीवन और योगदान

डॉ. कस्तूरीरंगन का जन्म 24 अक्टूबर 1940 को केरल के एर्नाकुलम में हुआ था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर और अहमदाबाद के फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी से उच्च ऊर्जा खगोल विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान ने उन्हें इसरो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया।

ये भी पढ़ें :पहलगाम आतंकी हमले पर संयुक्त राष्ट्र ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

1994 से 2003 तक इसरो के अध्यक्ष के रूप में डॉ. कस्तूरीरंगन ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) और जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) का विकास और परिचालन हुआ जिसने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान में आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने भारत के पहले दो प्रायोगिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों, भास्कर-I और II, के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। इसके अलावा उन्होंने 200 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए और छह पुस्तकों का संपादन किया, जो अंतरिक्ष विज्ञान और खगोल विज्ञान में उनके गहन प्रभाव को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : पाक विदेश मंत्री ने पहलगाम हमले के आतंकियों को बताया ‘स्वतंत्रता सेनानी’, सुनें क्या कहा ?

शिक्षा नीति में योगदान

डॉ. कस्तूरीरंगन केवल अंतरिक्ष वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि शिक्षा सुधार के क्षेत्र में भी एक दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की मसौदा समिति की अध्यक्षता की जिसने भारत की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप बदलने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के चांसलर और कर्नाटक नॉलेज कमीशन के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

ये भी पढ़ें : 24 साल पुराने केस में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर गिरफ्तार, दिल्‍ली के एलजी से जुड़ा है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. कस्तूरीरंगन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “वह भारत की वैज्ञानिक और शैक्षिक यात्रा में एक विशाल व्यक्तित्व थे। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व और निस्वार्थ योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें एक “दूरदर्शी वैज्ञानिक” बताते हुए कहा कि उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। इसरो ने भी अपने बयान में उन्हें भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का “मुख्य वास्तुकार” करार दिया।

डॉ. कस्तूरीरंगन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रविवार 27 अप्रैल को बेंगलुरु के रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा।

TAGGED:DEATHDr K KasturiranganISRO CHAIRPERSONTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Waqf Amendment Bill केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, “संपत्तियों में धर्मनिरपेक्षता के लिए वक्‍फ संशोधन बिल”
Next Article Kunal Kamra case ‘गद्दार’ मामले में कुणाल कामरा की गिरफ्तारी पर रोक, लेकिन जारी रहेगी जांच
Lens poster

Popular Posts

गुर्मा की खुली जेल जिससे रिहाई पर रोते थे कैदी

सोनभद्र। (Gurma open Jail) बूढ़े चंद्रसेन ने अपनी सिपाही वाली वर्दी की कमीज अब भी…

By आवेश तिवारी

हाथियों से हमदर्दी की जरूरत

भारत में जंगली हाथियों की डीएनए आधारित पहली गणना के आंकड़े परेशान करने वाले हैं,…

By अरुण पांडेय

जब हास्य प्रतिरोध बन जाए!

अपने तीखे राजनीतिक चुटकुलों को लेकर चर्चित स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के ताजा शो…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Lightning struck
छत्तीसगढ़

तीन छात्रों पर गिरी बिजली-एक मौत, जानें कैसे बचें इस मुश्किल हालात में?

By अरुण पांडेय
Shah-Sai Meeting: नए कानून को लेकर अमित शाह ने छत्‍तीसगढ़ गृह विभाग की ली बैठक
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 37385 पुलिसकर्मियों का नये कानून का प्रशिक्षण पूरा, शाह से मिले साय

By Lens News
Bilaspur High Court
छत्तीसगढ़

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मैट्रिक सर्टिफिकेट ही उम्र निर्धारण का अंतिम आधार

By Lens News
Nakati Village
छत्तीसगढ़

नकटी गांव में विधायक कॉलोनी या कुछ और है तैयारी? कलेक्टर ने कहा- आगे का प्लान नहीं बता सकते

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?