[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

हाथियों से हमदर्दी की जरूरत

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 15, 2025 10:02 PM
Last updated: October 15, 2025 10:02 PM
Share
latest report on Elephant
SHARE

भारत में जंगली हाथियों की डीएनए आधारित पहली गणना के आंकड़े परेशान करने वाले हैं, जिनके मुताबिक बीते आठ बरसों में देश में उनकी संख्या में 18 फीसदी की कमी आई है। 2017 में भारत में जंगली हाथियों की संख्या 27,312 थी जो 2025 में घटकर 22,446 रह गई है, जिससे पता चलता है कि मानवजाति के सबसे पुराने सहचरों में से एक हाथियों के लिए किस तरह का संकट पैदा हो गया है।

सबसे बुरी स्थिति झारखंड की है, जहां उनकी संख्या इस दौरान 68 फीसदी गिरावट के साथ 679 से घटकर 217 रह गई है। भारत हाथियों के सबसे पुराने आवासों में से एक है, लेकिन वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट (ड्ब्ल्यूआईआई) की यह रिपोर्ट उनकी बदतर होती स्थिति को रेखांकित कर रही है।

दरअसल इस स्थिति के लिए विकास का मौजूदा मॉडल और मनमाने ढंग से लागू की जाने वाली नीतियां जिम्मेदार हैं, जिनका असर जंगलों की कटाई के रूप में सामने आ रहा है और इसका सर्वाधिक खामियाजा हाथी सहित अन्य वन्यजीवों को उठाना पड़ रहा है। अकेले असम में वर्ष 2000 से लेकर 2023 के दौरान मानव-हाथी संघर्ष में 1400 लोग और 12 से अधिक हाथी मारे गए।

हाल के बरसों में जिस तरह कोयला और लौह अयस्क के खनन के लिए अंधांधुध तरीके से जंगलों की कटाई की जा रही है, उससे हाथियों के स्वाभाविक आवास खत्म होते जा रहे हैं और वह मानव बस्तियों का रुख कर रहे हैं।

इसके अलावा देश में हाथियों के आवास वाले बड़े हिस्सों में जिस तरह से जंगलों को काटकर एक्सप्रेस वे और हाइवे बनाए जा रहे हैं, उसकी वजह से भी हाथी अपने भोजन के लिए बस्तियों में घुसने को मजबूर हो रहे हैं।

नतीजतन मानव-हाथी संघर्ष भी बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ इसका एक बड़ा उदाहरण है, जहां कोयले के लिए हसदेव के जंगलों में हो रही मनमानी कटाई से वहां प्रस्तावित लेमरू हाथी रिजर्व पर असर पड़ रहा है।

यह सहअस्तित्व का मामला है, जिसमें संतुलन की जरूरत है, लेकिन न तो बडे कॉर्पोरेट को इससे मतलब है, और न ही सरकारों की प्राथमिकता में यह कहीं दिखता है। हाथियों की गणना की यह ताजा रिपोर्ट खतरे की घंटी है और चेतावनी दे रही है कि हाथियों के साथ हमदर्दी की जरूरत है।

TAGGED:Editoriallatest report on Elephantnumber of ElephantSAIEE 2021-25
Previous Article CG High Court सरकारी अस्पताल में HIV पॉजिटिव मां की निजता भंग, हाई कोर्ट ने दिया 2 लाख रुपये मुआवजे का आदेश
Next Article Pakistan Afghanistan ceasefire Af-Pak truce: no blood lost
Lens poster

Popular Posts

उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे…

By पूनम ऋतु सेन

बिहार में पीएम मोदी ने विपक्ष को बताया अहंकारी, तेजस्‍वी ने याद दिलाया 11 साल पुराना वादा

मोतिहारी। “कांग्रेस और राजद ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के नाम पर केवल…

By अरुण पांडेय

समय रैना समेत पांच कॉमेडियनों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। (Court notice to comedian) दिव्यांग व्यक्तियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले…

By Lens News Network

You Might Also Like

लेंस संपादकीय

कैसे नायक चुन रहे हैं

By The Lens Desk
Rahul Gandhi
English

Latin America visit: shadow foreign policy

By Editorial Board
Abujhmad
लेंस संपादकीय

नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, नक्सलियों से मुक्त हुआ अबूझमाड़

By Editorial Board
shahbaz sharif
लेंस संपादकीय

शाहबाज शरीफ का पैतरा

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?