[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
अपडेट : बिलासपुर में ट्रेन हादसा : मालगाड़ी और लाेकल ट्रेन टक्‍कर, लोको पायलट सहित 4 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
कनाडा ने 74 फीसदी भारतीय छात्रों का वीजा आवेदन रद्द किया
छत्तीसगढ़ में क्यों लगी तबादलों पर रोक? जानिए वजह
नेपाल के लोग बिहार चुनाव को लेकर उत्साहित क्यों है?
कुएं में फंसे 3 हाथियों का सफल रेस्क्यू,राज्य में 25 हजार से ज्यादा कुएं बने जानवरों के लिए जाल
‘…वोटरों को घर से मत निकलने दो’, बयान देकर फंसे ललन सिंह, FIR दर्ज
सर्वे में एनडीए आगे तो तेजस्वी बने सीएम पद की पहली पसंद
दिल्ली के प्रदूषण से डरकर राहुल ने मां सोनिया को बाहर भेजने का किया था विचार
सरकारी स्कूल में लापरवाही: छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई पहली की छात्रा
तो क्‍या डूबने वाला है शेयर बाजार ! अब क्‍या करें?
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

एलन मस्क के स्टारशिप में लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद विस्‍फोट, अमेरिका का एथेना लैंडर चांद पर उतरा लेकिन संपर्क टूटा

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: March 7, 2025 3:18 PM
Last updated: March 7, 2025 7:25 PM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को लॉन्च किए गए स्टारशिप रॉकेट से कुछ ही मिनटों बाद संपर्क टूट गया, जिसके बाद यह अंतरिक्ष में ही विस्फोट कर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका का एथेना लैंडर चांद पर उतर तो गया, लेकिन उससे संपर्क टूट गया है। नासा ने इस बारे में बाद में आपडेट देने को कहा है।

स्पेसएक्स मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा कि जब स्टारशिप अनियंत्रित होकर घूमने लगा, तो दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में आग के मलबे की लकीरें नजर आईं। स्पेसएक्स ने बताया कि लॉन्च के बाद इंजन बंद हो गए, जिससे रॉकेट बेकाबू हो गया। इसके कारण मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो हवाई अड्डों पर रात 8 बजे तक उड़ानों को रोक दिया गया।

दो महीने में यह दूसरी बार है जब स्पेसएक्स का स्टारशिप मिशन असफल हुआ है। इससे पहले जनवरी में लॉन्च किया गया रॉकेट भी नाकाम हो गया था और उसका जलता हुआ मलबा टर्क्स और कैकोस द्वीप पर गिरा था।

मिशन से मिली नई सीख

स्पेसएक्स ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “स्टारशिप के उड़ान भरते समय अनियोजित घटनाएं हुईं, जिससे संपर्क टूट गया। हम अब डेटा की समीक्षा कर रहे हैं ताकि इसकी असफलता का मूल कारण समझ सकें। हालांकि, इस परीक्षण से हमें स्टारशिप की विश्वसनीयता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सबक मिलेंगे।”

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर, स्थिति को लेकर संशय बरकरार

अमेरिकी प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर गुरुवार को चंद्रमा के साउथ पोलर रीजन में सफलतापूर्वक उतर गया। हालांकि, लैंडिंग के कुछ मिनटों बाद से मिशन कंट्रोलर उसकी सटीक स्थिति की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लैंडर सीधा खड़ा है या किसी और स्थिति में है।

मिशन कंट्रोलर को लैंडिंग की पुष्टि करने में भी वक्त लगा। मिशन डायरेक्टर और कंपनी के सह-संस्थापक टिम क्रेन ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि हमने चांद की सतह पर लैंड कर लिया है, लेकिन अब हमें यह जांचना होगा कि लैंडर की स्थिति क्या है।”

नासा और इंट्यूएटिव मशीन्स ने अचानक रोका लाइव प्रसारण

इस बीच, नासा और इंट्यूएटिव मशीन्स ने लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट अचानक बंद कर दिया और घोषणा की कि अब आगे की जानकारी दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि इंट्यूएटिव मशीन्स ने करीब एक साल पहले भी चंद्रमा पर एक स्पेसक्राफ्ट लैंड करवाया था, लेकिन उस दौरान लैंडर का पैर टूटने से वह पलट गया था। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि एथेना लैंडर की स्थिति क्या निकलकर आती है।

TAGGED:Elon Musk'sspace missionsStarship
Previous Article कर्नाटक बजट:बेंगलुरु को मिले 7 हजार करोड़ रूपये, सभी फिल्में 200 रुपये के फिक्स्ड प्राइस में
Next Article छ साल बाद जम्मू-कश्मीर का बजट पेश… खेती, रोजगार, पर्यटन के लिए उमर ने खोला खजाना
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारियों का प्रमोशन, 46 TI बने DSP, डीपीसी के बाद राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारियों का प्रमोशन किया गया है। गृह विभाग ने सूची जारी…

By Lens News

BJP विधायक ने की एसडीएम और पुलिस दीवान की पिटाई, वसूली का आरोप लगाकर कराया ट्रांसफर

नई दिल्ली। यूपी में सोनभद्र से लेकर गाजियाबाद तक माननीयों की गुंडागर्दी चरम पर है।…

By आवेश तिवारी

विज्ञान बनाम अवैज्ञानिकता

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विख्यात भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट…

By Editorial Board

You Might Also Like

Haifa Port
दुनिया

ईरानी मिसाइलों से अडानी का हाइफा पोर्ट तबाह

By Lens News Network
Jair Bolsonaro
दुनिया

सत्ता के लिए साजिश में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल की सजा, फैसले से नाराज ट्रंप ने ठोंक दिया 50% टैरिफ

By अरुण पांडेय
Nobel Prize in Literature
दुनिया

हंगरी के उपन्यासकार लाजलो क्रासनाहोरकाई को साहित्य का नोबेल

By अरुण पांडेय
Iran-Israel
दुनिया

क्या अमेरिका इजरायल के कंधे पर बंदूक रखकर ईरान पर निशाना लगा रहा है?

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?