[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
वंदे मातरम के 150 साल, आज संसद में विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे शुरुआत
छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों पर बवाल के बीच CM साय का बड़ा बयान- जरूरत पड़ी तो संशोधन करेंगे
इंडिगो ने कहा ‘अब तक 610 करोड़ रिफंड 3000+ बैग लौटाए’ पर आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने अब तक नहीं की है कंपनी पर कोई कार्रवाई
विक्रम भट्ट गिरफ्तार, 30 करोड़ की बायोपिक धोखाधड़ी में साली के घर से पकड़े गए मशहूर फिल्ममेकर
अडानी ने 820 करोड़ में प्राइम एयरो का ट्रेनिंग सेंटर खरीदा, कांग्रेस ने कहा यह है उड़ान संकट की वजह
हैदराबाद में जन सम्मेलन, कार्यकर्ताओं ने ठाना ‘फासीवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे’
छत्तीसगढ़ पंजीयन कर्मियों का महाआंदोलन कल, OP चौधरी को खुली चेतावनी
स्मृति मंधाना ने आखिरकार पलाश मुछाल के साथ शादी तोड़ी, सोशल मीडिया पर दोनों ने किया पोस्ट
मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
इंडिगो की आज भी 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने लगाई सख्ती, CEO पर हो सकती है कार्रवाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

लगातार तीसरे दिन फंसे इंडिगो के हजारों यात्री, 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: December 4, 2025 12:03 PM
Last updated: December 4, 2025 5:17 PM
Share
SHARE

लेंस डेस्क। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के यात्रियों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार से शुरू हुआ फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और आज गुरुवार को भी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिखा।

इंडिगो रोजाना करीब 2,300 उड़ानें संचालित करती है और आज भी 300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डों पर लंबी-लंबी कतारें, गुस्साए यात्री और बैगेज की देरी ने माहौल को और बिगाड़ दिया है।सबसे ज्यादा मार इन चार शहरों को पड़ी

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सबसे ज्यादा 85 फ्लाइट्स रद्द हुईं (44 डिपार्चर + 41 अराइवल)
बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर 73 फ्लाइट्स कैंसिल (32 बाहर जाने वाली + 41 आने वाली)
हैदराबाद: सुबह 7:30 बजे तक 70 फ्लाइट्स रद्द (35 अराइवल + 33 डिपार्चर)
दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 33 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, इसमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल

इसके अलावा जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, कोलकाता, सूरत, चेन्नई, पुणे जैसे शहरों से भी दर्जनों फ्लाइट्स रद्द हुईं। दिल्ली से नागपुर, कोचीन, कोलकाता, पुणे, मुंबई, वडोदरा, पटना और भोपाल जाने वाली ज्यादातर उड़ानें प्रभावित रहीं।

यात्री परेशान, बैगेज गायब, रातभर एयरपोर्ट पर इंतजारकई यात्रियों को पूरी रात हवाई अड्डे पर ही गुजारनी पड़ी। जिनकी फ्लाइट देरी से चली, उनके सामने नई मुसीबत आई बैगेज नहीं पहुंचा।

बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में सैकड़ों यात्री घंटों तक सामान का इंतजार करते रहे। कुछ को तो बिना बैगेज के ही घर लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग लगातार गुस्सा निकाल रहे हैं।

एक यात्री ने लिखा, ‘इंडिगो वाले फोन नहीं उठाते, काउंटर पर कोई जानकारी नहीं देते, बस टालते रहते हैं। शर्मनाक है ये सब।’

DGCA के नए FDTL नियम और क्रू की भारी कमी

मामले की जड़ है DGCA के 1 नवंबर से लागू हुए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम। इन नियमों में पायलटों की ड्यूटी घंटे कम कर दिए गए हैं और रात में लैंडिंग की संख्या भी सीमित कर दी गई है।

नतीजा अचानक क्रू की भारी कमी हो गई। इंडिगो ने खुद माना है कि नवंबर में कुल 1,232 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनमें से 755 सिर्फ क्रू की कमी और नए नियमों की वजह से रद्द करनी पड़ीं।

इंडिगो के पास इस समय 5,456 पायलट और 10,212 केबिन क्रू हैं, फिर भी नए नियमों के कारण शेड्यूल बनाने में भारी दिक्कत आ रही है। कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है और कहा है कि 5-6 दिसंबर तक हालात सामान्य हो जाएंगे।

वहीं DGCA ने इंडिगो को तलब किया है और पूछा है कि यह अव्यवस्था क्यों हुई और इसे ठीक करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। अगर आपने भी इंडिगो की टिकट बुक की है तो तुरंत फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें : पायलटों की कमी के कारण इंडिगो की 200 उड़ाने रद्द, इंडिगो ने माफी मांगी

TAGGED:IndiGo Flight CancellationsIndigo flightsLatest_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article SECR अनूप सतपथी बनाए गए SECR के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर
Next Article Rahul Gandhi on Putin visit पुतिन के दौरे से पहले राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप, ‘…मिलने से रोका जा रहा है’
Lens poster

Popular Posts

ईरान पर हमले के लिए भारतीय वायु क्षेत्र के इस्तेमाल का भारत सरकार ने किया खंडन

नई दिल्ली। भारत सरकार ने रविवार को सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों…

By Lens News

गजा का दर्द

इस्राइली नाकेबंदी ने पहले ही फलस्तीनियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं और अब…

By Editorial Board

BCCI के नए अध्यक्ष चुने गए पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला फिर से उपाध्यक्ष

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने नए अध्यक्ष के रूप में दिल्ली के…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

SIR
देश

बिहार SIR के दौरान हटाए गए नामों को फिर से जोड़ने का अंदेशा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-कुछ भ्रम है

By आवेश तिवारी
छत्तीसगढ़

EOW, ED के बाद अब मोक्षित कॉर्पोरेशन पर GST इंटेलिजेंस का एक्शन, इधर शशांक चोपड़ा की जमानत याचिका खारिज

By दानिश अनवर
Delhi car blast
देश

दिल्ली धमाके का डॉक्टर कनेक्शन

By आवेश तिवारी
High level Meeting
देश

सीजफायर के बाद पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और CDS भी मौजूद

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?