[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
नागपुर के बाद मुंबई में नकली हार्पिक, कोलगेट, विम, लक्स और बिस्किट का गोदाम मिला
माओवादी संगठन को बड़ा झटका, केंद्रीय कमेटी सदस्य समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नक्सलियों ने अगवा ठेकेदार की निर्मम हत्या की, शव बरामद
मुंबई में ओला और रैपिडो के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर
वंदे मातरम के 150 साल, आज संसद में विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे शुरुआत
छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों पर बवाल के बीच CM साय का बड़ा बयान- जरूरत पड़ी तो संशोधन करेंगे
इंडिगो ने कहा ‘अब तक 610 करोड़ रिफंड 3000+ बैग लौटाए’ पर आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने अब तक नहीं की है कंपनी पर कोई कार्रवाई
विक्रम भट्ट गिरफ्तार, 30 करोड़ की बायोपिक धोखाधड़ी में साली के घर से पकड़े गए मशहूर फिल्ममेकर
अडानी ने 820 करोड़ में प्राइम एयरो का ट्रेनिंग सेंटर खरीदा, कांग्रेस ने कहा यह है उड़ान संकट की वजह
हैदराबाद में जन सम्मेलन, कार्यकर्ताओं ने ठाना ‘फासीवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे’
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

शव के साथ प्रेमिका ने की शादी, माता-पिता पर लगाया प्रेमी की हत्‍या का आरोप

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: December 1, 2025 8:58 PM
Last updated: December 1, 2025 8:59 PM
Share
Nanded Honor Killing
SHARE

लेंस डेस्‍क। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 साल की आंचल ने अपने प्रेमी 20 वर्षीय सक्षम ताते के शव के साथ शादी रचा ली। उसके बाद अपने पिता व दोनों भाइयों पर सक्षम की हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल आंचल के माता-पिता और दो भाई पुलिस हिरासत में हैं।

आंचल ने मृत प्रेमी के शव को खुद हल्दी लगाई, फिर उसके घाव से निकले खून से अपनी मांग भर ली। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच यह सब हुआ। यह घटना अंतरजातीय प्रेम के खिलाफ परिवार और समाज के क्रूर चेहरे को उजागर करती है।

दोनों की मुलाकात आंचल के भाइयों के जरिए ही हुई थी। आने-जाने के दौरान बात बढ़ी और तीन साल तक उनका रिश्ता चला। लेकिन जब परिवार को पता चला कि सक्षम अनुसूचित जाति से है, तो विरोध शुरू हो गया। आंचल के मुताबिक, घरवाले सक्षम से जबरन धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे और लगातार धमकियां दे रहे थे।

हत्या वाले दिन सुबह भी आंचल सक्षम से फोन पर बात कर रही थी। उसे जरा भी इल्म नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उसका प्रेमी दुनिया में नहीं रहेगा। आंचल का दावा है कि उसके भाई उसे जबरन पुलिस स्टेशन ले गए और सक्षम के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाया।

जब उसने मना किया तो एक पुलिसकर्मी ने मजाक में भाई से कह दिया कि “फालतू केस लिखवाने से अच्छा है रास्ते से हटा दो”। आंचल कहती है कि उसके भाई ने इसे चुनौती समझ लिया और उसी दिन सक्षम की निर्मम हत्या कर दी।

अगले दिन अखबार में खबर पढ़कर आंचल को सच्चाई पता चली। कोई भी उसे बताने नहीं आया था। जब वह सक्षम के घर पहुंची तो चिता तैयार थी। वहीं उसने ठान लिया कि वह सक्षम को अंतिम विदा नहीं देगी, बल्कि हमेशा के लिए अपना बना लेगी। उसने शव पर हल्दी लगाई और खून से मांग भरी। इस तरह उसने मृत प्रेमी से विवाह कर लिया।

आंचल ने साफ कहा, “मेरे पापा-भाई हार गए। मेरा और सक्षम का प्यार जीत गया। मैं अब सक्षम की विधवा हूं और हमेशा उसके घर में रहूंगी।” उसने अपने पिता और भाइयों को फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस ने आंचल के पिता, मां और दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज हो चुका है और जांच जारी है।

TAGGED:Honor Killing In NandedMaharashtra Honor Killing NewsMurder Of Daughters Lover In NandedNanded Honor KillingSaksham Tate Murder CaseTop_News
Previous Article New land rates जमीन की नई दरों का विरोध कर रहे कारोबारियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
Next Article Raipur Space Lab रंग लाई सांसद बृजमोहन अग्रवाल की कोशिश, रायपुर में बनेगा ‘स्पेस लैब विद सिम्युलेटर’
Lens poster

Popular Posts

अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी

रायपुर। अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बनाए गए हैं। 1992 बैच के ये…

By The Lens Desk

Jammu Rain & Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हादसा, 34 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य तेज, ट्रेनें रद्द

Jammu Rain & Landslide: जम्मू-कश्मीर में दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने भयानक…

By पूनम ऋतु सेन

सीएम रेवंत का पीएम मोदी से सवाल “पाकिस्‍तान ने कितने राफेल विमान मार गिराए ?”

नेशनल ब्यूरो/नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से यह पूछकर…

By Lens News Network

You Might Also Like

Coldrif Cough Syrup
अन्‍य राज्‍य

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग

By आवेश तिवारी
THE LENS PODCAST
Podcast

The Lens Podcast 12 May 2025 | सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें | The Lens | The Lens | The Lens

By Amandeep Singh
SpaceX
दुनिया

SpaceX का स्टारशिप रॉकेट टेस्ट के दौरान फटा, मंगल मिशन को झटका

By Lens News
IndiGo flight caught in hailstorm
देश

ओलों के बीच फंसी इंडिगो की फ्लाइट, नोज टूटा,  227 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?