[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

छत्तीसगढ़, UP सहित देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कल से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 27, 2025 5:34 PM
Last updated: October 27, 2025 7:42 PM
Share
SIR
SHARE

रायपुर। देशभर के 3 केंद्र शासित प्रदेश और 9 राज्यों में दूसरे चरण में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision, SIR) की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। इनमें छत्तीसगढ़ भी है। छत्तीसगढ़ में भी 28 अक्टूबर से एसआईआर शुरू होगी। आज रात 12 बजे से दूसरे चरण वाले 12 राज्यों में वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, गुजरात, केरल, अंडमान एवं निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में एसआईआर होगा।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। बिहार में इसका पहला चरण पूरा हो चुका है। बिहार में एसआईआर के आधार पर ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। अब दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR शुरू होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, 28 अक्टूबर से बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्रारंभिक सर्वे करेंगे। इसके अलावा दावा आपत्ति भी शुरू होगी, जो 28 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी, जिसमें नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। करीब दो महीने तक सर्वे और दावा आपत्ति के बाद 6 जनवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन होगा।

एसआईआर के तहत मतदाता सूची में डुप्लिकेट नाम हटाना, मृत/स्थानांतरित वोटरों को हटाने और नए वोटरों को जोड़ने का काम होगा। इससे चुनावी प्रक्रिया को मजबूत होगी और 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को 100% सटीक बना दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में करीब 2 करोड़ 80 लाग वोटरों के बीच यह सर्वे होगा। यह घर-घर सर्वे के माध्यम से होगा, जहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) लोगों से 2003 की मूल सूची से मिलान करेंगे।

सर्वे के तहत BLO घर जाकर फॉर्म-4 (नया नाम जोड़ना), फॉर्म-7 (नाम हटाना) आदि भरवाएंगे। इसके लिए दस्तावेज के तौर पर आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि की जांच की जाएगी। इसके अलावा वोटर खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। NVSP पोर्टल (nvsp.in) पर मतदाता खुद अपडेट कर सकते हैं।

किसी मतदाता का नाम है या नहीं, इसके लिए वे खुद ही वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं। nvsp.in पर EPIC नंबर या मोबाइल से सर्च करें। हेल्पलाइन में 1950 पर कॉल करें या नजदीकी BLO/ERO से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ECI की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in या छत्तीसगढ़ चुनाव पदाधिकारी ceochhattisgarh.nic.in देखें।

TAGGED:BJPCongressLatest_NewsSIR
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Kailash Vijayvargiya ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ पर कैलाश विजयवर्गीय की अजीब सलाह, बोले – खिलाड़ी जब बाहर निकलें तो…
Next Article Migrant workers बिहार के प्रवासी मजदूरों की दुविधाः वोट दें या नौकरी पर लौटें
Lens poster

Popular Posts

सऊदी अरब ने अमेरिका को दिखाया आईना! कहा – फलस्तीन के निर्माण के बिना इजरायल के साथ संबंध नहीं

इजरायल और ट्रंप को धमकी, कहा- फलस्तीनियों को उनकी ज़मीन से विस्थापित करने के ख्याल…

By The Lens Desk

कवर्धा में सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा में आदिवासी…

By दानिश अनवर

एक ‘जग’ 32 हजार रूपये का ? प्रूफ देखकर समझिए दूध का दूध पानी का पानी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जारी है, इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

RSS
देश

मोहन भागवत ने राष्ट्रीयता का अर्थ हिन्दू बताया

By आवेश तिवारी
देश

केंद्र की नीतियों के खिलाफ भारत बंद आज, मजदूर और किसान हड़ताल पर, बैंकों का समर्थन

By पूनम ऋतु सेन
देश

मणिपुर में उग्र प्रदर्शन जारी, इंटरनेट बंद होने से कई अखबारों का प्रकाशन बाधित

By The Lens Desk
Prime Minister's Office to be called 'Seva Teerth
देश

पीएमओ कार्यालय अब कहलायेगा ‘सेवा तीर्थ’, राज्यों के राजभवन अब हो जाएंगे ‘लोकभवन’

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?